फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pushpa became the winner of Nari Shakti Fitness Run

Kullu News: पुष्पा बनीं नारी शक्ति फिटनेस रन की विजेता

Sat, 09 Mar 2024 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 09 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Pushpa became the winner of Nari Shakti Fitness Run
नग्गर खंड के ब्राण में नेहरू युवा केंद्र ने करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन

महिला फिट तो इंडिया हिट थीम पर आयोजित की स्पर्धा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। विकास खंड नग्गर की ग्राम पंचायत ब्राण में नेहरू युवा केंद्र कुल्लू ने नारी शक्ति फिटनेस रन का आयोजन किया। महिला फिट तो इंडिया हिट थीम पर आयोजित फिटनेस रन में पंचायत के पांच महिला मंडलों की महिलाओं ने भाग लिया। इसमें ग्राम पंचायत ब्राण की प्रधान धनी देवी बतौर मुख्यातिथि रहीं। प्रधान धनी देवी ने महिलाओं को नेहरू युवा केंद्र की योजनाओं और कार्यक्रमों से अवगत करवाया।
हर क्षेत्र में आगामी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। महिला फिट तो इंडिया हिट थीम पर आयोजित फिटनेस रन में बीडीसी सदस्य पुष्पा कटोच ने प्रथम, गुंजन भारद्वाज ने द्वितीय और कृष्णा देवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता महिलाओं को नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्थानीय पंचायत प्रधान ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक डॉ. लाल सिंह ने कहा कि जिले के पांचों विकास खंडों में नारी शक्ति फिटनेस रन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नेहरू युवा केंद्र निरंतर कार्य कर रहा है। इस दौरान बीजू, राज सिंघानिया, अमन और जयसिंह, वार्ड सदस्य ऊषा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed