{"_id":"6834a02dc9ff00e3c50b4f96","slug":"punjab-youth-arrested-with-chitta-kullu-news-c-89-1-ssml1012-148425-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चिट्टा के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चिट्टा के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार
Mon, 26 May 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 26 May 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
मनाली पुलिस ने गोंपा रोड में एक घर में दी दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पुलिस ने चिट्टा तस्करी से जुड़े लोगों पर शिकंजा कस दिया है। दो दिन पहले पुलिस ने दो युवकों को 11.290 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने मनाली के गोंपा रोड में एक युवक को 44.920 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
बीते रविवार को पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि पीछे गोंपा रोड में सरोज के रिहायशी मकान में किरायेदार सदीप सिंह निवासी कपूरथला पंजाब चिट्टा बेचने का काम करता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कमरे में दबिश दी और तलाशी ली। तलाशी में 44.920 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। चिट्टा तस्करी के तार कहां कहां जुड़े हैं, इसको लेकर छानबीन की जा रही है। संवाद
--