फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Psychologist transferred from Kullu hospital

Kullu News: कुल्लू अस्पताल से साइकोलॉजिस्ट का तबादला

Sun, 16 Nov 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 16 Nov 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Psychologist transferred from Kullu hospital
मानसिक रोगों से ग्रस्त तीन जिलों के मरीजों को झेलनी पड़ेंगी परेशानियां
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति और पांगी क्षेत्र के मरीजों के कटेंगे मेडिकल कॉलेजों के चक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मानसिक रोगों से ग्रस्त मरीजों को उपचार के लिए अब मेडिकल कॉलेजों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में तैनात साइकोलॉजिस्ट का स्थानांतरण हो गया है।
ऐसे में अब मानसिक रोगियों की परेशानियों में इजाफा हो गया है। चिकित्सक न होने की वजह से कुल्लू, लाहौल-स्पीति और चंबा के पांगी क्षेत्र से आने वाले मानसिक रोगियों को अब अस्पताल में बीमारी का उपचार नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में गत वर्ष से मानसिक रोग ओपीडी शुरू हुई थी। इसमें रोजाना 25 से 30 मरीजों का उपचार किया जा रहा था लेकिन अब साइकोलॉजिस्ट का स्थानांतरण हो गया है। इस वजह से मानसिक रोगियों को अब उपचार करवाने के लिए बाहरी जिलाें में स्थापित मेडिकल कॉलेजों का रुख करना पड़ेगा। उपचार के लिए मरीजों को समय के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा। हालांकि, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में साइकोलॉजिस्ट की तैनाती होने से तीन जिलों के मरीजों को राहत मिली थी और समय पर उपचार हो रहा था लेकिन अब दोबारा मरीजों की दिक्कतें अब बढ़ने लगी हैं। उधर, इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताराचंद ने कहा कि साइकोलॉजिस्ट डॉ. नेहा का स्थानांतरण हुआ है। ऐसे में अस्पताल की मानसिक रोग ओपीडी में उपचार सुविधा बंद है। उन्होंने कहा कि मरीजों की संख्या और मांग को देखते हुए अस्पताल में साइकोलॉजिस्ट की तैनाती करने के लिए स्वास्थ्य निदेशालय से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed