फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   PSA Oxygen Plant will be set up to deal with the third wave in Kullu Hospital, District administration and health department alert regarding third wave of corona, Oxygen supply facility in all 200 beds of district hospital , kullu news

कुल्लू अस्पताल में तीसरी लहर से निपटने को लगेगा पीएसए ऑक्सीजन प्लांट

Tue, 29 Jun 2021 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
PSA Oxygen Plant will be set up to deal with the third wave in Kullu Hospital, District administration and health department alert regarding third wave of corona, Oxygen supply facility in all 200 beds of district hospital , kullu news
कुल्लू। तीसरी लहर को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसको देखते हुए जिला अस्पताल कुल्लू में अपना पीएसए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करेगा। इसकी प्रक्रिया जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। 500 सिलिंडर की क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट से आम लोगों को लाभ होगा। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल में 200 बिस्तरों की क्षमता है, जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है। सभी बिस्तरों के साथ ऑक्सीजन सप्लाई उपलब्ध करवाई गई है। कोरोना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 30 स्टाफ नर्सों तथा 20 वार्ड ब्वॉयज की आउटसोर्स आधार पर नियुक्ति की गई है जो कोविड-19 का ही काम करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक जिला में कुल 118755 सैंपल लिए हैं। कोरोना से ठीक होने की दर 97 प्रतिशत से अधिक है। वहीं जिला में एक्टिव मामले 150 के आसपास आ गए हैं जबकि 156 लोगों की अभी तक कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिला में 186592 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है जबकि 30015 लोगों को दूसरी डोज प्रदान कर दी है। ऐसे में जिला में 216607 वैक्सीन डोज लगाई गई है। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को जिला में सैंपलिंग बढ़ाने और लोगों को सैंपल लेने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने वैक्सीनेशन में और तेजी लाने की भी अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को वैक्सीन के लिए जागरूक किया जा रहा है। हालांकि कई केंद्रों में वैक्सीन के लिए काफी संख्या में लोेग आ रहे हैं। ऐसे में सामाजिक दूरी के नियमों की पालना को भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एसके पराशर, एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील चंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed