फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Protested against rising inflation in kullu

बढ़ती महंगाई का किया विरोध

Mon, 01 Mar 2021 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Protested against rising inflation in kullu
कुल्लू में सीपीआईएम के कार्यकर्ता महंगाई का विरोध करते। - फोटो : Kullu
कुल्लू। देशभर में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य वस्तुओं के बढ़ते दामों और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी सोमवार को सड़कों पर उतरी। उनके साथ जिला मुख्यालय में महिलाओं, मजदूरों और किसानों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सरवरी से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली भी निकाली गई। बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने में फेल हुई केंद्र सरकार के प्रति रोष जताया गया। मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी महासचिव होतम सौंखला ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस आदि की कीमतें बढ़ाकर आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। केंद्र की नवउदारवादी नीतियों के चलते देश की जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। वर्तमान में देश में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर की कीमत पार कर गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा नहीं हुआ है। केंद्र ने अपना खजाना भरने के लिए पेट्रोल-डीजल मंहगा किया है। केंद्र सरकार चंद पूंजीपतियों के फायदों के लिए काम कर रही है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को समाप्त करने का काम किया जा रहा है, जिसका विरोध किया जाएगा। बेरोजगारों को नियमित रोजगार देने की नीति लागू की जाए। पेट्रोल-डीजल के दामों को कम किया जाए। इस दौरान कमेटी सचिव गोविंद भंडारी, पार्टी राज्य सचिवालय सदस्य राजेश ठाकुर, सर चंद ठाकुर, भूप सिंह भंडारी, खेम चंद ,चमन लाल आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed