फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Protest against the ban on demonstrations outside board offices

Kullu News: बोर्ड कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करने पर लगाई रोक का विरोध

Thu, 31 Jul 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 31 Jul 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Protest against the ban on demonstrations outside board offices
संगठनों ने संयुक्त रूप से किया विरोध, फैसला वापस लेने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राज्य विद्युत बोर्ड इंप्लाइज यूनियन कुल्लू, रिटायरी यूनियन यूनिट और पेंशन फॉर्म ने मिलकर प्रबंधन के फरमान का कड़ा विरोध किया है। बैठक आयोजित कर यूनियन के पदाधिकारियों ने बोर्ड प्रबंधन के उस आदेश की कड़ी निंदा की।
इसमें बिजली बोर्ड कार्यालयों के बाहर कर्मचारी संगठनों की ओर से किए जाने वाले धरना-प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। पदाधिकारियों ने इसे प्रताड़ना की भावना से की गई कार्रवाई बताया। संगठनों ने मांग की है कि इन आदेशों को तुरंत वापस लिया जाए।
विज्ञापन

जॉइंट एक्शन कमेटी के जिला पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली कुछ विशेष अधिकारियों के इशारों पर चल रही है। बोर्ड के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री से मांग की है कि बोर्ड में चल रहे घटनाक्रम पर संज्ञान लेते हुए भ्रष्ट अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में भागमल राणा, लीला चंद, भूपेंद्र कुमार, धर्म चंद, किशन लाल शर्मा, निहाल सिंह नेगी, जगदीश वर्मा, हीरा लाल बौद्ध, रूप लाल वर्मा, सुशील कुमार, केएल हंगल, राम लाल, खेम ठाकुर और सरन उपस्थित रहे।

--
मांगें पूरा करने के लिए दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
जॉइंट एक्शन कमेटी के पदाधिकारियों ने सरकार और बोर्ड से मांगों पर जल्द गौर करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रबंधन जारी आदेशों को वापस नहीं करता और जॉइंट एक्शन कमेटी को मांगों के संदर्भ में वार्ता के लिए नहीं बुलाता है तो 7 अगस्त को इन आदेशों के खिलाफ शिमला में कुल्लू जिले से हजारों कर्मचारी, अभियंता, पेंशनर और आउटसोर्स कर्मचारी प्रदर्शन करने पहुंचेंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed