फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Protest against package system in tourism activity, businessmen mobilized

Kullu News: पर्यटन गतिविधि में पैकेज सिस्टम का विरोध, लामबंद हुए कारोबारी

Sun, 16 Feb 2025 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 16 Feb 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
Protest against package system in tourism activity, businessmen mobilized
मनाली के पलचान में पर्यटन कारोबारियों  बैठक में भाग लेते हुए।-पर्यटन कारोबारी
विधायक की मध्यस्थता में भी नहीं निकला पैकेज विवाद का हल
विज्ञापन


पलचान में हुई पर्यटन कारोबारियों की बैठक, कई संगठन रहे मौजूद


संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन स्थल सोलंगनाला, धुंधी आदि इलाकों में काम करने वाले पर्यटन कारोबारियों ने पैकेज सिस्टम का कड़ा विरोध किया है। पैकेज सिस्टम को लेकर चल रहा विवाद रविवार को विधायक भुवनेश्वर गौड़ की मध्यस्थता के बावजूद हल नहीं हो पाया।
पर्यटन कारोबारियों ने दो टूक कहा कि पैकेज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। एक व्यक्ति एक गतिविधि करवाए। पर्यटन कारोबरियों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर पैकेज सिस्टम को जड़ से उखाड़ने की मांग की। सभी ने एक आवाज में कहा कि पर्यटन गतिविधियों के पैकेज को सरकार और प्रशासन जल्द बंद करवाए।
विज्ञापन


रविवार को पलचान पंचायत घर में पर्यटन कारोबारियों ने बैठक का आयोजन किया। इसमें पर्यटन से जुड़े हर कारोबारी ने भाग लिया। एटीवी बाइक, स्नो स्कूटर, जिप लाइन, फोटोग्राफर, स्की एंड ट्यूब, बंजी जंपिंग, जॉइंट स्विंग एंड जोरबिंग बाल और लोकल ड्रेस एसोसिएशन के अध्यक्षों ने अपने विचार रखे। बैठक में डेढ़ हजार से अधिक लोगों ने रोष प्रकट किया। सभी ने सरकार और प्रशासन से आग्रह किया कि पैकेज सिस्टम जल्द बंद किया जाए। मामले को लेकर विधायक भुवनेश्वर गौड़, एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा और तहसीलदार अनिल राणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत किया और मिलजुल कर जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। पलचान प्रधान कौशल्या, बीडीसी रेश्मा ठाकुर, बुरुआ प्रधान चूड़ामणि ठाकुर, पूर्व प्रधान देवी सिंह, पूर्व बीडीसी फतेह चंद ने भी पैकेज बंद करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि पर्यटकों को अतिथि देवो भव की तर्ज पर सेवाएं दें। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि सरकार लोगों के साथ है। प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने को हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि मिल जुलकर काम करें और पर्यटकों के बेहतरीन सेवाएं दें। मनाली के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं देने के प्रयास किएं जाएंगे। विधायक के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




--

क्या है मामला
स्नो प्वाइंट में स्कीइंग, स्नो स्कूटर, जिप लाइन, फोटोग्राफ़ी, ट्यूब स्लाइडिंग आदि गतिविधि करवाई जाती है। पर्यटकों को स्नो ड्रेस मुहया करवाने के लिए खुली दुकानों में पैकेज बनाए जा रहे हैं। विभिन्न पर्यटन संगठनों का कहना है कि स्नो ड्रेस वाले दुकान में विभिन्न गतिविधियों के पैकेज बना रहे है। जो उन्हें मंजूर नहीं है। वे स्नो ड्रेस का काम करें, अन्य गतिविधि के पैकेज बनाना छोड़ दें।



16 दिनों से चल रहा विवाद

स्नो ड्रेस के साथ अन्य गतिविधि के पैकेज बनाने का विरोध 16 दिन से चल रहा है। यह विवाद उपायुक्त कार्यालय भी पहुंचा। जिला. पर्यटन अधिकारी से भी दोनों पक्ष अपनी अपनी बात रख चुके हैं। लेकिन फिलहाल समस्या का समाधान नहीं हुआ। पलचान में कारोबारियों ने कहा कि कोई भी स्नो प्वाइंट में आकर काम कर सकता है। सभी का स्वागत है लेकिन यह पैकेज सिस्टम किसी भी क़ीमत पर मंजूर नहीं है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed