फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   people protest

बस रोककर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 03 May 2016 09:59 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Tue, 03 May 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
people protest
गाड़ागुशैणी में एचआरटीसी बस को रोककर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

कुल्लू और मंडी जिला के लोगों ने मिलकर गाड़ागुशैणी में मंगलवार को अतिरिक्त बस सेवा शुरू नहीं करने पर एचआरटीसी बस रोक कर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बंजार-छत्री रूट पर चलने वाली बस को रोका और नारेबाजी की। जिला कुल्लू और मंडी की चार-चार पंचायतों की 20 हजार आबादी के लिए एचआरटीसी की सिर्फ दो बसें लगाई गई हैं। जिनमें एक सुबह 10 बजे बंजार से छत्री और शाम को कुल्लू बंजार खौली शाम 4.30 बजे बंजार से चलती है। जो वर्तमान में लोगों की संख्या को देखते हुए नाकाफी साबित हो रही हैं। करीब चार साल पहले 12 बजे बंजार से गाड़ागुशैणी के लिए सरकार ने एक अतिरिक्त बस लगाई थी, जिसे कुछ महीने के बाद बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


लोगों के अनुसार सरकार व एचआरटीसी से बंजार से गाड़ागुशैणी के लिए एक अतिरिक्त बस चलाने के लिए बार-बार मांग की गई, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया। जिस पर मंगलवार को ग्रामीणों ने निगम प्रबंधन और सरकार के प्रति रोष निकाला। बंजार क्षेत्र हिलोपा के अध्यक्ष तेजा सिंह ठाकुर ने कहा कि 24 अप्रैल को एसडीएम बंजार और डीसी कुल्लू को बंजार से गाड़ागुशैणी के लिए अतिरिक्त बस चलाने के लिए ज्ञापन सौंपा था, लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


इस संबंध में हिलोपा अध्यक्ष तेजा सिंह ठाकुर, गोपी चौहान, इंद्र सिंह, तेजा सिंह, सोम कृष्ण, रोशन लाल, कमल देव, भोप सिंह, केहर सिंह, मान सिंह, टिकम राम, कमली राम और अन्य के अनुसार जब तक गाड़ागुशैणी के लिए प्रदेश सरकार अतिरिक्त बस नहीं लगाती है तब तक रोजाना बस को रोक कर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं इस संबंध में एचआरटीसी के आरएम कुल्लू पवन कुमार ने बताया कि गाड़ागुशैणी को अतिरिक्त बस लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बस को रोकना गैर कानूनी है। अगर दोबारा ऐसा किया गया तो बस रोकने वालों के विरुद्घ कानूनी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed