फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Promising students of Panarsa College were honored.

Kullu News: पनारसा काॅलेज के होनहारों को किया सम्मानित

Sat, 21 Mar 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Promising students of Panarsa College were honored.
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय पनारसा में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीजीआई चंडीगढ़ के उपनिदेशक प्रशासन पंकज राय ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली की प्राचार्य डॉ. शेफाली विशेष अतिथि रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजा रवि वर्मा की प्रसिद्ध पेंटिंग्स पर आधारित मॉडलिंग प्रस्तुत की गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अतिरिक्त राखी और नंदिनी ने अपने मधुर गीतों से समां बांध दिया। सुहानी ने अपने मनमोहक शास्त्रीय नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उरसेम लता ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। समारोह के दौरान मुख्यातिथि ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed