फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Promise to keep an eye on garbage lying in garbage heaps

Kullu News: कूड़े के ढेरों में पड़ा कचरे पर नजर रखने का वादा

Thu, 25 Sep 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 25 Sep 2025 11:08 PM IST
सार

कुल्लू शहर में सफाई और सीसीटीवी लगाने की योजनाएं अब तक कागजों पर ही सीमित हैं। नगर परिषद के दावे विफल रहे हैं और कूड़े के ढेर लगातार बढ़ रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन
Promise to keep an eye on garbage lying in garbage heaps

विस्तार

क्या हुआ तेरा वारा... शहर में गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए नहीं लग पाए सीसीटीवी
विज्ञापन

कागजों तक सिमटीं फूल व बेंच लगाने जैसी योजनाएं, बिखरा कूड़ा बता रहा विफलता की कहानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहर की सड़कों पर सफाई की नहीं, सुस्ती की झलक साफ दिख रही है। नगर परिषद ने जहां कचरा फेंकने वालों पर सीसीटीवी से निगरानी का वादा किया, वहां अब तक कोई कैमरा नहीं लगा है।
नगर परिषद के स्वच्छता अभियान के दावे भी हवा हो गए हैं। गलियों के किनारे बढ़ता कूड़ा इस विफलता का साक्षी है। फूल, बेंच लगाने जैसी योजनाएं कागजों तक सीमित रह गईं जबकि शहर की मिट्टी कूड़े से सनी रही।
विज्ञापन

शहर में चौक-चौराहे पर नगर परिषद अभी तक सीसीटीवी नहीं लगा पाई है। हालांकि कुछ गंभीर मामलों में नगर परिषद, पुलिस को कार्रवाई करने के लिए निजी घरों में लगे कैमरे जरूर काम आए हैं। कई बार शहर में नवजात शिशुओं को भी कचरे में फेंक देने जैसी शर्मनाक घटनाओं के बीच कैमरों की अनुपस्थिति एक बड़ा सवाल खड़ा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद ने जिन साइटों पर लोग कचरा फेंकते हैं, वहां सीसीटीवी लगाने की योजना बनाई थी। इसके साथ फूल लगाकर लोगों के बैठने के लिए स्थान विकसित करने थे लेकिन यह योजना कागजों से बाहर नहीं निकली।
--
प्रमुख स्थान जहां नहीं हुआ सुधार
लघु सचिवालय और बिजली बोर्ड कार्यालय के बीच मोड़ पर अकसर कचरा पड़ा रहता है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के पुराने गेट के ठीक सामने, कॉलेज गेट, इंडोर स्टेडियम, डाक घर के बाहर स्थान ऐसे हैं, जहां कचरा सड़क के किनारे जमा होता है। कचरा इकट्ठा करने वाले भी यहीं से कचरा ले जाते हैं। इन जगहों पर कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई के लिए सीसीटीवी की व्यवस्था नहीं हो पाई है।

--नगर परिषद को शहर की सफाई के लिए उचित प्लान बनाना चाहिए। इस पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। सीसीटीवी कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। - रोशन लाल ठाकुर
--
नगर परिषद को स्वच्छता पर काम करने की जरूरत है। इसे जन भागीदारी से जोड़कर कचरे को निष्पादित करने के लिए विकल्प देना होगा। सीसीटीवी लगाकर ऐसे स्थानों की नजर रखना जरूरी है, जहां ज्यादा कचरा फैलता है। - नरेश कुमार


--
नगर परिषद इस दिशा में काम कर रही है। आने वाले समय में शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। जहां ज्यादा कचरा पसर रहा है, वहां सफाई के लिए ठेकेदार को कहा जा रहा है। - चंदन प्रेमी, उपाध्यक्ष, नगर परिषद कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed