फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Project workers protested by wearing black badges

Kullu News: प्रोजेक्ट कर्मियों ने काले बिल्ले लगा जताया विरोध

Mon, 14 Oct 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Project workers protested by wearing black badges
कुल्लू। मलाणा प्रोजेक्ट वर्कर यूनियन ने तीन अप्रैल 2024 को प्रबंधन को छह सू़त्रीय मांग पत्र सौंपा था, लेकिन अब तक प्रबंधन ने मांगपत्र पर गौर नहीं किया है। प्रबंधन ने कर्मियों के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाया हुआ है। सोमवार को कर्मियों ने काले बिल्ले लगाकर प्रबंधन का विरोध जताया। मलाणा प्रोजेक्ट वर्कर यूनियन के अध्यक्ष तुलसी राम ने कहा कि यूनियन ने हाल ही में दस अक्तूबर को आम सभा कर प्रबंधन को चेताया था कि मांगों पर गौर नहीं हुआ, तो कर्मी काले बिल्ले लगाकर विरोध जताएंगे। इसके बावजूद प्रबंधन ने सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब अगर प्रबंधन मांगों को नहीं मानता है तो यूनियन संघर्ष को और तेज करेगी। कहा कि कर्मी प्रोजेक्ट प्रबंधन से मासिक वेतन बढ़ोतरी, पदोन्नति, एक समान सुविधा, ठेका कर्मियों को नियमित करने और ठेका कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर ग्रेच्युटी की सुविधा प्रदान करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधन मांगों को अनदेखा कर रहा है। ठेका कर्मी 18 सालों से प्रोजेक्ट में कार्यरत हैं। वहीं, यूनियन के सचिव प्रवीण कुमार ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण प्रबंधन का बांध क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके कारण अधिक नुकसान इन्हीं कर्मियों को हुआ है क्योंकि अधिकतर संख्या में कर्मी वही हैं, जिनकी भूमि को अधिग्रहित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed