{"_id":"65ec98588462f73725089aea","slug":"procession-of-gods-in-kullu-on-the-occasion-of-shivratri-fair-kullu-news-c-89-1-ssml1012-118445-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ढोल-नगाड़ों के साथ निकली देवताओं की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ढोल-नगाड़ों के साथ निकली देवताओं की शोभायात्रा
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित सरवरी में दो दिवसीय शिवरात्रि मेले का शनिवार को आगाज हुआ। ढोल-नगाड़ाें के साथ देवताओं की शोभायात्रा निकली। भूतनाथ मंदिर से शनिवार दोपहर बाद जब भव्य शोभायात्रा निकली तो माहौल वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों से गूंज उठा।
देवता संगम महादेव के साथ देवता पांचवीर, देवता वनशीरा, देवता घटोत्कच आदि शिव पार्क सरवरी में पहुंचे। यहां पर भव्य देव मिलन हुआ। ब्यासा मोड़ के चंद्रमौली संगम भी रथ में सवार होकर पहुंचे।
देवताओं की उपस्थिति के चलते यहां पर खूब रौनक देखने को मिली। दिनभर यहां खूब चहल-पहल बनी रही। शिवरात्रि के बाद कुल्लू के सरवरी में दो दिनों तक मेला मनाया जाता है। रविवार को मेले में आए हुए सभी देवता अपने-अपने देवालय की ओर रवाना होंगे।
विज्ञापन
शहरवासी राजेंद्र कुमार, नितिन ठाकुर, रमेश शर्मा और बबलू ने कहा कि शिवरात्रि मेले में छह देवताओं ने शामिल होकर शोभा बढ़ाई। श्रद्धालुओं ने देवताओं के पास शीश नवाकर आशीर्वाद लिया है। संवाद