फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   prize hike

प्याज के बाद महंगी दालों की मार, लहसुन भी पहुंच से बाहर

Sun, 08 Dec 2019 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
prize hike
कुल्लू। पिछले एक माह से प्याज की लगातार बढ़ रही कीमतों ने गृहिणियों को परेशान कर रखा है। कई लोग इसे खरीद भी नहीं पा रहे हैं। साथ ही अब दालों की कीमतों में भी 30 फीसदी तक उछाल आया है। महंगी दालों की मार ने लोगों की समस्या को बढ़ाकर रख दिया है।
विज्ञापन

गृहणियों को रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। प्याज का विकल्प लहसुन भी आसमान छूने लगा है। जब से प्याज के दाम बढ़े हैं तो लहसुन के दाम भी 100 से बढ़कर 210 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। गरीब लोगों ने प्याज व लहसुन खाना छोड़ दिया है। अब दालों के भाव भी 100 रुपये के पार पहुंचने लगे हैं। एक हफ्ते के भीतर दालों के रेट में आए उछाल से लोग चिंतित होने लगे हैं। 60 रुपये की दाल 85 और 85 रुपये की दाल 110 रुपये प्रति किलो बिक रही है। ऐसे में गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों में हाहाकार मच गया है। एक सप्ताह पहले जो रोंगी की दाल 70 से 80 रुपये में मिल रही थी, वह अब 110 रुपये में बिक रही है। मलका भी 65 रुपये से बढ़कर 85 रुपये तथा 70 रुपये का मूंग 95 रुपये और माश 70 से 90 रुपये में मिल रही है। महंगे प्याज, लहसुन और दालें गरीबों के रसोई से दूर होने लगे हैं।
विज्ञापन

सरकार करें नियंत्रण
गृहिणी मोहनी ठाकुर कहती हैं कि पहले प्याज और अब दालों के रेट भी आसमान छूने लगे हैं। एक सप्ताह के भीतर ही दालें भी 100 रुपये के पार पहुंच गई हैं। सरकार को महंगाई पर नियंत्रण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दालें भी पहुंच से बाहर
अनीता ठाकुर ने कहा कि गरीब की रसोई से जहां प्याज पहले ही गायब हो गया है, वहीं अब दालों के रेट भी आसमान छूने लगे हैं। इससे ये सब लोगों की पहुंच से बाहर जा रहे। रसोई का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है।
तीन दिन में बढ़े रेट
सरोजा कुमारी ने कहा कि प्याज की कीमत लगातार बढ़ रही है। तीन दिन पहले 100 रुपये किलो था और रविवार को वही प्याज 110 रुपये का हो गया है। लहसुन भी 210 रुपये तक बिक रहा है। क्या खाएं और क्या न खाएं मुश्किल हो गया।
महंगाई से परेशान
पूर्व फौजी जगदीश ठाकुर का कहना है कि प्याज, लहसुन के बाद दालों के रेट भी 30 फीसदी तक बढ़ गए हैं। गरीबों के साथ मध्यम वर्ग के लोग महंगाई को लेकर चिंतित हो उठे हैं। लोगों पर महंगाई की मार पड़ रही है।
नहीं दे रहे ध्यान
खेम राज ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों की पहुंच से प्याज और लहसुन दूर होता जा रहा है। प्याज के दाम एक माह से लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार का इस पर कोई ध्यान नहीं है। महंगाई को रोकने के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए।

दालों ने तोड़ी कमर
राज कुमार ठाकुर ने बताया कि सरकार को समय रहते महंगाई पर काबू पाना चाहिए। महंगाई के चलते गरीब लोग हताश हो गए हैं। प्याज पहले ही लोगों की पहुंच से दूर हो गया और अब दालों ने कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed