{"_id":"6818ed8aec3cf86f2208524d","slug":"private-volvo-bus-overturned-at-17-mile-three-passengers-injured-driver-conductor-absconding-kullu-news-c-89-1-ssml1012-146907-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 17 मील में पलट गई निजी वोल्वो बस, तीन यात्रियों को चोटें, चालक-परिचालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 17 मील में पलट गई निजी वोल्वो बस, तीन यात्रियों को चोटें, चालक-परिचालक फरार
Mon, 05 May 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 05 May 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर पतलीकूहल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई वोल्वो बस।-संवाद
सोमवार सुबह 6:30 बजे हुआ हादसा, दीवार से टकराने के बाद खेत में पहुंची हरियाणा की बस
प्रत्यक्षदर्शी बोले- तेजरफ्तार है हादसे का कारण, आपातकालीन दरवाजे से निकाले यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली हाईवे तीन पर 17 मील के पास सुबह साढ़े छह बजे दिल्ली से मनाली जा रही निजी वोल्वो बस पलटकर सड़क के साथ लगते खेत में जा गिरी। हादसे के समय बस में करीब 10 सवारियां थीं।
चालक सहित दो से तीन सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। बाकी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से आपातकालीन दरवाजे से निकाला गया। बस का चालक और परिचालक मौके से भाग गए हैं।
पुलिस नियंत्रण कक्ष कुल्लू को सोमवार सुबह सूचना मिली कि 17 मील के समीप एक वोल्वो बस पलट गई है। एएसआई गीता नंद पुलिस दल के साथ मौके के लिए रवाना हुए। हरियाणा नंबर की वोल्वो बस सड़क के किनारे पलटी थी। स्थानीय पंचायत प्रधान धनी देवी, अनीता और दासी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे वोल्वो बस सड़क किनारे पेड़ से लगती ईंट की दीवार तोड़ कर खेत में जाकर पलट गई। बस के दीवार से टकराने और पलटने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। बस में लगभग 8 से 10 यात्री थे। ये मनाली जा रहे थे। चालक के साथ दो से तीन सवारियों की हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को निकाला गया। वे दूसरी बस से आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर चालक और परिचालक नहीं थे। पुलिस ने जब मालिक विजय से संपर्क किया तो उसने बताया कि ड्राइवर और कंडक्टर का मोबाइल फोन बंद है। बस मालिक ने मनाली से अपने एक अन्य कर्मचारी को मौके पर भेजने की बात कही। पुलिस ने बस मालिक से सवारियों की सूची भी मांगी है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे का मुख्य कारण तेजरफ्तारी और लापरवाही है। बस चालक ने एक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से खेत में जाकर पलट गई। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चालक और परिचालक की तलाश जारी है।
--