{"_id":"6649ef17c58bc918e70dd44f","slug":"private-buses-are-not-reaching-tourist-destination-barshaini-kullu-news-c-89-1-ssml1015-123016-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पर्यटन स्थल बरशैणी नहीं पहुंच रहीं निजी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पर्यटन स्थल बरशैणी नहीं पहुंच रहीं निजी बसें
विज्ञापन
आपदा के बाद भुंतर-बरशैणी रूट पर सिर्फ मणिकर्ण तक ही जा रहीं बसें
ग्रामीणों ने उठाई मांग, निजी बस ऑपरेटरों के रद्द कर दूसरों को दिए जाएं रूट परमिट
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भुंतर-मणिकर्ण-बरशैणी रूट पर बरशैणी तक निजी बसें न चलने से ग्रामीणों समेत सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर दस महीने से निजी बसों का संचालन नहीं हो पाया है। निजी बसें केवल मणिकर्ण तक ही जा रही हैं। बरशैणी तक निजी बसों से 10 से अधिक रूट हैं।
बसें न चलाने से ग्राम पंचायत मणिकर्ण और बरशैणी के हजारों ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्हें अपने गंतव्य तक पैदल ही मीलों चलना पड़ रहा है। पुलगा, तोष, कालगा आदि पर्यटन स्थलों का रुख करने वाले पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जुलाई 2023 में आई प्राकृतिक आपदा के बाद से निजी बस ऑपरेटर मणिकर्ण से आगे बरशैणी के लिए बसों का संचालन नहीं कर रहे हैं। बरशैणी गांव के ठाकुर चंद, सुरेश कुमार, तोष गांव के भरत भूषण, हरीश ठाकुर, नकथान का ऐल राम ने कहा कि निजी बसों का संचालन न होने से ग्रामीणों के साथ घाटी में आ रहे पर्यटकों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने परिवहन विभाग से मांग की है कि निजी बस ऑपरेटरों, जिनके रूट बरशैणी के लिए हैं उन्हें सुचारु रूप से चलाने के निर्देश दिए जाएं। या फिर रूट परमिट रद्द कर किसी और ऑपरेटर या परिवहन निगम को दिया जाए। ग्राम पंचायत बरशैणी के प्रधान रविंद्र कुमार ने कहा कि बरशैणी के लिए निजी ऑपरेटरों के 10 से अधिक रूट हैं। एक घंटे के नियमित अंतराल में निजी बसों का संचालन होता था, लेकिन दस माह से सेवाएं बंद होने से ग्रामीण और पर्यटक परेशानी में हैं। प्रशासन और परिवहन विभाग से समस्या हल करने की मांग उठाई गई है।
...
बस संचालन न करने पर होगी कार्रवाई
परिवहन विभाग को पार्वती घाटी के बरशैणी रूट पर निजी बसों का संचालन न होने की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। अगर निजी ऑपरेटर तीन माह तक बस का संचालन नहीं करता है, तो रूट परमिट रद्द करने का प्रावधान है। ग्रामीणों और पर्यटकों को समस्या न आए इसके लिए विभाग कार्रवाई अमल में लाएगा।
-राजेश भंडारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुल्लू
...
समय सारिणी के अनुसार हो रहा संचालन
हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें कुल्लू से बरशैणी के लिए समयसारिणी के अनुसार संचालित की जा रही हैं। ग्रामीणों की सुविधा के लिए आपदा के बाद बड़े वाहनों के लिए सड़क बहाल होते ही संचालन शुरू कर दिया गया था।
-मनोज कुमार, बस अड्डा प्रभारी कुल्लू