{"_id":"6543e2de7861b711ba03b329","slug":"priority-to-develop-tourist-places-sundar-kullu-news-c-89-1-ssml1012-10250-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन स्थलों को विकसित करना प्राथमिकता : सुंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन स्थलों को विकसित करना प्राथमिकता : सुंदर
Thu, 02 Nov 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। प्रदेश सरकार कुल्लू के बाह्य सराज क्षेत्र आनी का विकास सुनिश्चित कर रही है। घाटी में पर्यटन सहित अन्य विभागों की योजनाओं और परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से सिरे चढ़ाया जाएगा।
यह बात वीरवार को आनी लवी मेले के शुभारंभ अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कही। कहा कि पूरे जिले में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। जलोड़ी और रघुपुर क्षेत्र प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। इन जगहों पर पहले से कारोबार करने वाले लोगों को फिर से रोजगार प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए लकड़ी का डिपो खोलने का आश्वासन दिया। इससे पहले उन्होंने अपनी पत्नी इंद्रा ठाकुर के साथ शमशरी महादेव, पनेउई नाग और महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान क्षेत्र के कई लोग मिले और अपनी मांगों को उनके समक्ष रखा।
विज्ञापन
इस मौके पर उनके साथ जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सेस राम आजाद, मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद