{"_id":"69a31af3db1a33220a0b6c36","slug":"presiding-deity-vyas-rishi-will-visit-rampur-for-the-phag-mela-kullu-news-c-89-1-ssml1012-170195-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फाग मेला रामपुर जाएंगे अधिष्ठाता व्यास ऋषि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फाग मेला रामपुर जाएंगे अधिष्ठाता व्यास ऋषि
विज्ञापन
देवता व्यास ऋषि। संवाद
कुल्लू। रामपुर फाग मेले में कुल्लू जिले के अधिष्ठाता व्यास ऋषि (कुंईरी महादेव) दूसरी बार शामिल होंगे। दो दिन पहले देवता के मंदिर में विशेष बैठक हुई। इसमें देवता को मिले फाग मेले के निमंत्रण पर चर्चा की गई। इस दौरान रामपुर फाग मेले में जाने का निर्णय लिया गया। अब कारकूनों और देवलुओं ने देवता के फाग मेले में शामिल होने के लिए तैयारियां आरंभ कर दी हैं। सोने के रथ में सवार होने वाले देवता व्यास ऋषि के छत्र, मुख और मोहरों को नया रूप दिया जा रहा है।
तीन गढ़ के अधिष्ठाता देवता व्यास ऋषि को इस बार फाग मेला रामपुर का निमंत्रण मिला है। देवता का रथ तीन मार्च को सजेगा और दोपहर के आसपास पूरे लाव लश्कर के साथ अपने देवालय कुंईर से रवाना होंगे।
देवता के कारदार इंद्र सिंह ठाकुर एवं सचिव कायथ ठाकुर दास वर्मा ने कहा कि 5 से 8 मार्च तक चलने वाले जिला स्तरीय रामपुर फाग मेले में देवता व्यास ऋषि भाग लेंगे। देवता को ले जाने के लिए सभी सात हार के लोगों की बारी लगाई गई है। तीन मार्च को कुंईर से शवाड़ पुल तक गड़ाह हार के लोग देवता का रथ उठाएंगे। अगले दिन शवाड़ पुल से दोगला पुल तक अपर गड़ाह, दोगला पुल से बहना तक कराड़ हार के लोग उठाएंगे। अगले दिन 4 मार्च बहना से सैंज तक रेहुशल हार, सैंज से काली मिटी तक केंद हार व काली मिट्टी से नीरथ तक शिल्ही हार के लोग अपनी जिम्मेदारी को निभाएंगे। नीरथ में रात्रि ठहराव के बाद अगले दिन नीरथ से नोगली तक कशाऊर हार और नोगली से रामपुर तक बिशलाधार हार देवरथ को उठाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
000