फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   president murmu manali visit atal tunnel traffic restrictions himachal

हिमाचल: मनाली पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जोरदार स्वागत; कड़ी सुरक्षा में सर्किट हाउस पहुंचा काफिला

Tue, 06 Oct 2026 03:43 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 06 Oct 2026 03:43 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार दोपहर करीब एक बजे हेलीकॉप्टर से मनाली के सासे हेलीपैड पहुंचीं। उनके आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हेलीपैड से सर्किट हाउस तक राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने के दौरान पुलिस ने कई स्थानों पर यातायात नियंत्रित किया। मालरोड समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में लोग राष्ट्रपति के काफिले को देखने के लिए जुटे रहे।

विज्ञापन
president murmu manali visit atal tunnel traffic restrictions himachal
मनाली पहुंचा राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार दोपहर मनाली पहुंचीं। करीब एक बजे उनका हेलीकॉप्टर सासे हेलीपैड पर उतरा। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए मनाली में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया था। हेलीपैड पर उतरने के बाद राष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच सर्किट हाउस के लिए रवाना हुआ। पूरे रूट पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सड़क के दोनों ओर पुलिस कर्मी मौजूद रहे और काफिले के गुजरने के दौरान सामान्य यातायात को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया गया।

विज्ञापन




राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही के दौरान शहर के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस ने नाके लगाए। काफिले के सुरक्षित गुजरने तक वाहनों को रोककर रखा गया और बाद में उन्हें चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया गया। इससे राष्ट्रपति का काफिला बिना किसी व्यवधान के सर्किट हाउस पहुंचा।
विज्ञापन




राष्ट्रपति के मनाली पहुंचने की खबर के बाद शहर में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मालरोड सहित कई स्थानों पर स्थानीय लोग और पर्यटक राष्ट्रपति के काफिले की एक झलक पाने के लिए सड़क किनारे खड़े रहे। काफिले के गुजरने के दौरान लोगों में उत्सुकता का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मनाली में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा गया है। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। राष्ट्रपति दो दिन मनाली में रहेंगी। इस दौरान उनके निर्धारित कार्यक्रमों को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के साथ यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


राष्ट्रपति के मनाली आगमन के साथ ही शहर में उनके आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लोगों और पर्यटकों से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed