फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Praying for the long life of the husband by bowing his head in the temple

Kullu News: मंदिर में माथा टेककर पति की दीर्घायु की कामना

Fri, 10 Oct 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 10 Oct 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Praying for the long life of the husband by bowing his head in the temple
कुल्लू में करवा चौथ के मौके पर खरीदारी करते महिलाएं।-संवाद
मनाली। पूरे देश में प्रेम, आस्था और समर्पण का प्रतीक करवाचौथ का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शुक्रवार को मनाली में भी महिलाएं उत्साहित दिखीं।
विज्ञापन

सज-धज कर महिलाएं बाजार पहुंचीं और खरीदारी की। महिलाओं ने मंदिरों में जाकर भी अपने अपने पति की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
करवाचौथ पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद पूजा-अर्चना कर व्रत खोला जाता है। मनाली में करवाचौथ को लेकर बाजारों में खास रौनक रही। बाजारों में महिलाएं मेंहदी लगवाने, कपड़े और ज्वेलरी की खरीदारी करती दिखीं। पूरे शहर में उत्सव का माहौल नजर आया। पुलिस प्रशासन ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। मंदिरों में भी महिलाओं की खूब भीड़ देखने को मिली। दुकानदार ललित ने बताया कि प्रमुख बाजारों और मेहंदी स्थलों पर ठीक-ठाक भीड़ देखने को मिली। डीएसपी मनाली केडी शर्मा बताया कि पुलिस टीमों की तैनाती की गई है ताकि त्योहार शांतिपूर्वक और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed