फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Prayers were made to the deity Khudijal to clear the weather

Kullu News: देवता खुडीजल से की मौसम साफ करने की गुहार

Mon, 06 Oct 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 06 Oct 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Prayers were made to the deity Khudijal to clear the weather
राजा की चाननी के पास रघुनाथ के छड़ीबरदार ने डाली पूछ
विज्ञापन

भारी बारिश के बीच नहीं निकली भगवान नरसिंह की जलेब
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दशहरा के पांचवे दिन बारिश का दौर रहने से उत्सव में सन्नाटा पसरा रहा। देवता अस्थायी शिविरों में विराजमान रहे। किसी तरह को मिलन और देव नृत्य नहीं हो पाया।

दिनभर लगातार बारिश होने से भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने देवता खुडीजल से बारिश को लेकर पूछ डाली। इसमें देवता ने मौसम साफ होने की बात कही। मंगलवार को फिर देव कार्यवाही होगी। इससे पहले देवता खुडीजल रघुनाथ के मंदिर पहुंचे और राजा की चाननी के पास पहुंचे। यहां भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने लगातार हो रही बारिश को लेकर देवता से पूछ डाली। बता दें कि देवता खुडीजल बारिश के देवता हैं। लोग देवता से ही बारिश रोकने और बारिश के लिए देवता के पास जाते हैं। छह गढ़ के अधिष्ठाता खुडीजल के प्रति लोगों में गहरी आस्था है। देवता 365 साल से दशहरा में भाग ले रहे हैं। देवता को अपने देवालय देहुरी आनी से आने-जाने में एक सप्ताह का समय लगता है। देवता के कारदार शेर सिंह ठाकुर और सचिव पूर्ण चंद शर्मा ने कहा कि देवता से पास डाली पूछ में देवता खुडीजल ने महेश्वर सिंह को सात अक्तूबर से मौसम साफ होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को फिर से पूछ डाली जाएगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed