{"_id":"57594fd94f1c1b1f349c59b0","slug":"power-cut-in-banzar","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर के बावजूद नहीं लग पाया ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर के बावजूद नहीं लग पाया ट्रांसफार्मर
कुल्लू
Updated Thu, 09 Jun 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
एलईडी
- फोटो : light
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल बंजार की पलाहच पंचायत के कई गांव कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों में इस बात को लेकर खासा रोष है कि इस समस्या का लंबे समय के बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र में इस समस्या को दूर करने के लिए बिजली बोर्ड द्वारा नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए टेंडर भी किए गए हैं, लेकिन एक वर्ष बीत जाने पर भी आज तक ठेकेदार यहां नया ट्रांसफार्मर नहीं लगा पाया है।
विज्ञापन
पलाहच पंचायत की प्रधान फूला देवी के अनुसार पलाहच के जमद, शोझा, थाच, डूंगा गांवों के लोग बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। बोर्ड ने ट्रांसफार्मर लगाने के लिए टेंडर भी किए लेकिन उसके बावजूद भी ट्रांसफार्मर नहीं लग पा रहा है। स्थानीय निवासी मोहन, सोहन, रोशनी देवी, डाबेराम, हेमराज, राजू, दिव्या और राज सिंह के अनुसार बिजली की वोल्टेज कम होने से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। बच्चों को पढ़ाई करने में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं बिजली से चलने वाले उपकरण भी शोपीस बने हुए हैं। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड और मंत्री कर्ण सिंह से बिजली की इस समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाने का आग्रह किया है। वहीं इस संदर्भ में बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अनिल शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही ठेकेदार को ट्रांसफार्मर लगाने का सामान मुहैया करवा दिया जाएगा और लोगों को इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन