फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   poteto

लाहौल से आलूू की 65 हजार बोरी पहुंची मनाली

Thu, 10 Nov 2016 09:50 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Thu, 10 Nov 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
poteto
potato - फोटो : getty images

एलपीएस यानि लाहौल पोटेटो सोसायटी के आलू की 65 हजार बोरियां मनाली-पतलीकूहल पहुंच चुकी हैं। इन्हें मनाली के समीप आलू ग्राउंड और 18 मील में ब्यास नदी के किनारे और पतलीकहूल में स्टॉक किया गया है। लाहौल में बची हुई करीब बीस हजार बोरियों को भी मनाली पहुंचाया जा रहा है, जिससे बर्फबारी के चलते रोहतांग बंद होने से पहले सारा उत्पाद सुरक्षित स्थान पर रख दिया जाए। 1966 में लाहौल के किसानों की आर्थिकी के सुधार को बनी इस सोसाइटी में इन दिनों कुफरी चंद्रमुखी और कुफरी ज्योति नामक आलू का उत्पादन कर रही है। मनाली में इसकी ग्रेडिंग के बाद इसे नए सिरे से रिपैक किया जा रहा है।

विज्ञापन


बताया रहा है कि मनाली में आलू को स्टोर करने के बाद ग्राहकों के आवेदनों का इंतजार किया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि जहां देशभर के कलकता, बैंगलोर और महाराष्ट्र में इस आलू की मांग रहती है। वहीं भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश भी इस आलू के मुरीद बताए जा रहे हैं, लेकिन पिछले सालों से एलपीएस ने इन देशों को आलू देना बंद कर दिया है। इधर, एलपीएस के एमडी अमर सिंह डोगरा का कहना है कि सोसायटी एशिया में एक मॉडल मार्केटिंग सोसाइटी तौर पर काम कर रही है। सोसायटी 65 हजार आलू की बारियों को सुरक्षित मनाली पहुंचा चुकी है। उन्होंने दावा किया कि सोसायटी ज्यादार पैदावार देने वाले और बीमारी मुक्त आलू बीज मुहैया करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed