फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Poor quality flour is available in the depot

Kullu News: डिपो में मिल रहा घटिया आटा

Wed, 30 Jul 2025 06:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 30 Jul 2025 06:26 AM IST
विज्ञापन
Poor quality flour is available in the depot
कुल्लू। जिला के सरकारी डिपो में गुणवत्तारहित आटा मिल रहा है। इससे लाखों लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। डिपो में मिलने वाले आटा की गुणवत्ता बेहद खराब है। 12 में से ढाई से तीन किलोग्राम आटा छानने के बाद उपयोग करने योग्य है। उपभोक्ताओं ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उपभोक्ता सोमदेव शर्मा, राहुल, अशोक कुमार, मोनिका वर्मा, शिवानी ठाकुर, अंजलि, शानवी ने कहा कि डिपो से इस माह घटिया किस्म का आटा मिला है। खराब आटे की शिकायत डिपो संचालकों से की। उन्होंने तर्क दिया कि पीछे से ही आटे की ऐसी सप्लाई आई है। उपभोक्ताओं ने विभाग से डिपो में अच्छी गुणवत्ता का राशन देने की मांग की है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद शर्मा ने कहा कि अगर डिपो में घटिया आटा दिया जा रहा है तो इसके सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता का राशन मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed