{"_id":"6a9efd079b2c962f20079280","slug":"pomegranates-make-a-spectacular-entry-into-the-markets-prices-reach-up-to-110-per-kg-kullu-news-c-89-1-ssml1013-186046-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मंडियों में अनार की धमाकेदार एंट्री, 110 रुपये किलो तक पहुंचा भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मंडियों में अनार की धमाकेदार एंट्री, 110 रुपये किलो तक पहुंचा भाव
विज्ञापन
कुल्लू। सेब सीजन के बीच जिला कुल्लू की फल एवं सब्जी मंडियों में अनार की आवक भी शुरू हो गई है। मृदुला किस्म के बीजरहित अनार ने मंडियों में दस्तक दे दी है। शुरुआती दौर में ही अच्छे दाम मिलने से बागवान उत्साहित हैं। मंडियों में मृदुला किस्म का अनार 110 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। वर्ष 2025 के सीजन में इसका शुरुआती भाव 70 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था।
भुंतर सब्जी मंडी में अनार की शुरुआती खेप पहुंचते ही व्यापारी इसे हाथोंहाथ खरीद रहे हैं। सेब के साथ अनार की आवक शुरू होने से मंडियों में कारोबार भी बढ़ने लगा है। बागवानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आवक बढ़ने के बावजूद अच्छे दाम बने रहेंगे।
जिला कुल्लू के गड़सा, हुरला, थरास, भुंतर, खराहल, बंजार और सैंज सहित कई क्षेत्रों में अनार की खेती होती है। इन क्षेत्रों से अब फसल मंडियों तक पहुंचना शुरू हो गई है। बागवान प्रकाश चंद, सुनील धीमान, टीएस नेगी, हरि सिंह, नारायण सिंह, प्रकाश ठाकुर और प्रेम सिंह ठाकुर ने कहा कि शुरुआती दौर में मृदुला किस्म को मिल रहा भाव उत्साह बढ़ाने वाला है।
विज्ञापन
व्यापारी सोहन सिंह ठाकुर, वीर सिंह, सोनू चौहान, ईशात चौधरी, अशोक बाबू और गुलशन ने बताया कि आने वाले दिनों में अनार की आवक बढ़ने की संभावना है। नवरात्र और त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने से कारोबार में और तेजी आने की उम्मीद है।