फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Polling parties will leave today in 50 buses, local routes will be affected

50 बसों में आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, लोकल रूट होंगे प्रभावित

Wed, 09 Nov 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Polling parties will leave today in 50 buses, local routes will be affected
कुल्लू। विधानसभा चुनाव के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू डिपो की 50 बसें पोलिंग पार्टियों को लेकर रवाना होगी। इसके कारण जिले के अधिकतर लोकल रूट प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन

समय सारिणी के अनुसार बसों का संचालन न होने से सवारियों की परेशानी बढ़ेगी। बता दें कि विधानसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों और सुरक्षा कर्मियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने और वहां से उन्हें वापस लाने का जिम्मा परिवहन निगम की बसों को सौंपा गया है। इसके अलावा चुनाव सामग्री भी इन्हीं बसों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए निजी के बजाय सरकारी बसों के रूट अधिक हैं। बसें चुनाव के लिए बुक होने से जिला के अधिकतर लोकल रूटों पर वीरवार को बसों का संचालन नहीं होगा। समय सारिणी के अनुसार बसों का संचालन न होने से सवारियों को दिक्कतें झेलनी पड़ेगी। बसें न चलने से खासकर स्कूली विद्यार्थियों और मरीजों को अधिक परेशान होना पड़ेगा। वहीं, ग्रामीणों को जरूरी कामकाज निपटाने के लिए कई किलोमीटर का पैदल सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंचाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में निगम के मंडलीय अधिकारी डीके नारंग ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए वीरवार के लिए कुल्लू डिपो की 50 बसें बुक की गई हैं। इन बसों पर पोलिंग पार्टियों, सुरक्षा कर्मियों और चुनाव सामग्री मतदान केंद्र तक पहुंचाने का जिम्मा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed