{"_id":"67322fd15f803eb78a0a42aa","slug":"police-reached-the-accused-with-the-help-of-cctv-footage-kullu-news-c-89-1-klu1001-134614-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
Mon, 11 Nov 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 11 Nov 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। ढालपुर में बंदूक घर से 12 बोर की छह बंदूकें चोरी होने का मामला सुलझाने के बाद कुल्लू पुलिस की तारीफ हो रही है। कुल्लू पुलिस के लिए यह ब्लाइंड केस था। बावजूद इसके पुलिस ने 10 दिन के भीतर ही इस केस को सुलझा दिया।
सोमवार को एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने प्रेस वार्ता में कहा कि घटना के दिन दुकान के मालिक ने अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा को ऑफ कर दिया था। सुबह वारदात का पता चला तो पुलिस के पास कुछ भी नहीं था, जिससे पता चल सके कि चोरी की घटना को अंजाम किसने दिया। फिर पुलिस ने आसपास के दो-तीन कैमरा की सहायता ली। कैमरोें से काफी मदद मिली और एक वेग्नार गाड़ी नजर आई। इस गाड़ी को ट्रेस किया गया तो इसके मालिक का पता चला। एसएचओ निर्मल ठाकुर सहित पूरी टीम केस में जुटी रही। 12 बोर की छह बंदूकें चोरी होने के बाद किसी अप्रिय घटना का भी अंदेशा था। आखिरकार पुलिस मामले में संलिप्त तीनों आरोपियों तक पहुंची। इनमें एक महिला भी शामिल है।
पूछताछ के दौरान अभी तक यह बात सामने नहीं आई कि इन्होंने सिर्फ चोरी के इरादे से ही बंदूकें चुराई थीं। उन्होंने कहा कि पिछले महीने भी दशहरा के दौरान रूपी पैलेस से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार किया और उससे सारा सामान भी बरामद किया। इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
--