{"_id":"57fe2c054f1c1b675228ffb1","slug":"police-caught-thief-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर सब्जी मंडी चौक में पकड़ी डेढ़ किलो चरस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर सब्जी मंडी चौक में पकड़ी डेढ़ किलो चरस
कुल्लू
Updated Wed, 12 Oct 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर के पास एक युवक से डेढ़ किलो चरस की खेप बरामद की है। सब्जी मंडी चौक भुंतर के पास दबोचे तस्कर के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ शुरू कर उसे कोर्ट में पेश करने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की नाकाबंदी के दौरान पारला भुंतर से भुंतर बाजार की तरफ पैदल आ रहे युवक को जब शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका तो उसके बैग से एक किलो 500 ग्राम चरस की खेप बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उसे पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि तस्कर के संलिप्त युवक ने चरस को कहां से लाया था और इसे कहां बेचा जाना था। सभी बिंदुओं को ध्यान में रख कर पूछताछ की जा रही है। चरस के साथ पकड़े युवक की पहचान चमन लाल निवासी राउगी के रूप में हुई है। नेगी ने कहा कि चरस की तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाशत नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन