फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Plots will be allotted for Bhuntar Fair from 11

Kullu News: भुंतर मेले के लिए 11 से आवंटित होंगे प्लॉट

Sat, 08 Jun 2024 03:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:28 PM IST
विज्ञापन
Plots will be allotted for Bhuntar Fair from 11
14 से 17 जून तक मनाया जाएगा भुंतर मेला, नगर पंचायत ने शुरू कीं तैयारियां
विज्ञापन

चार सांस्कृतिक संध्याओं में कलाकार करेंगे मनोरंजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भुंतर में 14 से 17 जून तक जिलास्तरीय मेला मनाया जाएगा। नगर पंचायत भुंतर ने मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 11 जून से भुंतर मेले के लिए प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा। व्यापारियों को प्लॉट पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे। मेले में लगने वाले टेंट, साउंड सिस्टम, ऑरकेस्ट्रा, बिजली, खाना आदि की व्यवस्थाओं के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। ये टेंडर 12 जून को खोले जाएंगे।

भुंतर मेले में देव परंपराओं का निर्वहन भी देखने को मिलेगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। मेले की चार सांस्कृतिक संध्याओं में लोक कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। भुंतर मेला इस क्षेत्र का बड़ा मेला माना जाता है। यहां पर कुल्लू, गड़सा, पार्वती घाटी, बजौरा और मंडी जिले के सीमांत क्षेत्रों से लोग आते हैं। मेले में अस्थायी मार्केट सजती है, जिसमें लोग खरीदारी करते हैं। मेले को लेकर स्थानीय व्यापारियों में खुशी का माहौल है। इस संबंध में नगर पंचायत भुंतर के उपप्रधान अजय किशोर ने कहा कि भुंतर मेले में खेलकूद के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed