फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Players showed their punching power in Dhalpur

Kullu News: ढालपुर में खिलाड़ियों ने दिखाया मुक्के का दम

Wed, 06 Aug 2025 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 06 Aug 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Players showed their punching power in Dhalpur
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अंतर महाविद्यालीय खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। एक माह तक चलने वाली प्रतियोगिता के दूसरे दिन बॉक्सिंग के मुकाबले बुधवार को दोपहर 02:00 बजे के बाद खेले गए। यह मुकाबले छात्र और छात्रा दोनों वर्गों में आयोजित किए गए।
विज्ञापन

छात्र वर्ग में सात तथा छात्रा वर्ग में तीन खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग रिंग में अपने मुक्के का दम दिखाया। मुकाबलों को देखने के लिए बॉक्सिंग रिंग के बाहर दर्शकों की भीड़ भी रही। छात्र वर्ग में 49 किलोग्राम भार में ऋषव, 46 किलोग्राम भार में अक्षत चंदेल, 69 किलोग्राम भार में शौर्य, 75 किलोग्राम में आर्यन ने जीत अपने नाम दर्ज की। वहीं, छात्रा वर्ग के 48 किलोग्राम वर्ग में अंजलि ने जीत हासिल की। इसमें रेफरी की भूमिका पूर्ण देव और निर्णायक के रूप में धर्म वीर ने निभाई। उधर, इस संबंध में डॉ. ओम प्रकाश ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का भी प्रतीक हैं। कहा कि बॉक्सिंग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed