{"_id":"6951616b62980629b30c6ec1","slug":"players-show-enthusiasm-in-trials-for-kabaddi-team-kullu-news-c-89-1-ssml1015-165247-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: खिलाड़ियों ने कबड्डी टीम के लिए ट्रायल में दिखाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: खिलाड़ियों ने कबड्डी टीम के लिए ट्रायल में दिखाया उत्साह
Sun, 28 Dec 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
कटराई में कबड्डी टीम के ट्रायल में पहुंचे खिलाड़ी।-संवाद
नूरपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी महिला-पुरुष वर्ग की टीम
कटराईं स्कूल में हुए ट्रायल के आधार पर किया जाएगा खिलाड़ियों का चयन
संवद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिला कांगड़ा के नूरपूर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। कुल्लू से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की एक-एक टीम भाग लेगी।
इसके लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराईं में हुए ट्रायल में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। ट्रायल में किए गए प्रदर्शन के आधार पर दोनों टीमों में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
इसके अलावा कबड्डी संघ ने देश की फायरबाल टीम के खिलाड़ियों और कोच विजय ठाकुर, प्रबंधक भूपेंद्र, टीम प्रतिनिधि उत्सव व सिद्धार्थ को सम्मानित किया गया। संघ के प्रधान वेद राम ठाकुर ने कहा कि हाल ही में इटली में आयोजित हुए फायरबाल एक्सट्रीम चैलेंज विश्व कप 2025 में भारत की टीम ने कांस्य पद प्राप्त किया है। ऐसे में प्रबंधन, कोच और टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगामी समय में अधिक से अधिक खिलाड़ी इस खेल में भी जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कबड्डी के ट्रायल में जिले भर के खिलाड़ियों ने हुनर दिखाया। उन्होंने कहा कि जल्द टीम की घोषणा की जाएगी। इस दौरान चयन समिति सदस्य हरफे राम, चुनीलाल, खेमराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
--