{"_id":"6a57842135bdd6479a0345fc","slug":"plastic-waste-collected-at-baralacha-pass-kullu-news-c-89-1-ssml1012-181525-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बारालाचा दर्रा में एकत्रित किया प्लास्टिक कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बारालाचा दर्रा में एकत्रित किया प्लास्टिक कचरा
Thu, 16 Jul 2026 06:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 16 Jul 2026 06:28 AM IST
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। यूथ क्लब दारचा के सदस्यों ने 16,500 फीट ऊंचे बारालाचा दर्रा में स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक कचरा एकत्र किया और पर्यटकों से स्वच्छ हिमालय बनाए रखने की अपील की। अभियान के दौरान दर्रा के साथ आसपास के क्षेत्र से भी प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन, चिप्स व कुरकुरे के रैपर सहित अन्य गैर-जैविक कचरा एकत्र कर उसका निष्पादन किया गया।
क्लब के सदस्यों ने कहा कि बारालाचा दर्रा हिमालय की महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि वे पर्यटन स्थलों पर कचरा न फैलाएं और प्लास्टिक सहित अन्य अपशिष्ट अपने साथ वापस ले जाएं। क्लब ने भविष्य में भी ऐसे स्वच्छता अभियान जारी रखने की बात कही। स्वच्छता अभियान में किशन मालपा, छेरिंग दोरजे रंगियो, पदमा दोरजे, नोरगे, साहिल, तंजीन, रमेश और अन्य सदस्यों ने भाग लिया। संवाद