फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Plants planted on environment day in the district

जिले में पर्यावरण प्रेमियों ने रोपे विभिन्न किस्मों के पौधे

Sat, 05 Jun 2021 11:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Plants planted on environment day in the district
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण करते हरिपुर गांव के युवा। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू में पर्यावरण दिवस पर विभिन्न किस्मों के पौधे रोपे। जिले में एनएचपीसी, युवा व महिला मंडलों के साथ सामाजिक संगठनों ने शनिवार को पर्यावरण दिवस मनाया। एनएचपीसी पार्वती पावर में पौधरोपण के दौरान प्रबंधक विक्रम सिंह, कोमल कुमार, उप महाप्रबंधक कवि राज नायक, राकेश, संजीव गुलेरिया, वरिष्ठ प्रबंधक नितीश, विशाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एचएचपीसी चरण-दो की नगवाईं, मणिकर्ण, सैंज इकाई में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसमें परियोजना महाप्रबंधक ललितेंदु कुमार त्रिपाठी, संदीप मित्तल, एनके भारद्वाज ने कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। मनाली के वामतट पर स्थित सरसेई पंचायत के दशाल गांव और बटाहर गांव में महिलाओं ने पौधे लगाए। सरसेई पंचायत की प्रधान सरला देवी ने कहा कि टाहर, नमूडा महिला मंडल और ग्रामीणों ने बटाहर बिहाल में देवदार के करीब 80 पौधे रोपे। इस दौरान वार्ड पंच शांता देवी, मनोज आदि उपस्थित रहे। मणिकर्ण घाटी के बरशैणी गांव के युवाओं ने सौ से अधिक पौधे रोपकर पर्यावरण दिवस मनाया। नग्गर पंचायत प्रधान प्रदीप ठाकुर और रूमसु प्रधान देवराज ने कहा कि 50 कोश के पौधे रोपे। वन महिला मंडल चचोगी की सदस्यों ने 50 देवदार के पौधे लगाए। भाजपा बंजार मंडल अध्यक्ष माला ठाकुर की अध्यक्षता में गड़सा, बजौरा, बंजार तथा सैंज में औषधीय पौधों को लगाया गया।
विज्ञापन

स्वर्णिम वाटिका बंजार धार में पौधे लगाए
सेवार्थ युवा जागृति मंडल कनौन ने भी पौधरोपण अभियान चलाया। वन मंडल अधिकारी बंजार प्रवीण ठाकुर की अध्यक्षता में स्वर्णिम वाटिका बंजार धार में पौधे रोपे गए। इसमें न्यायाधीश बंजार अजय ठाकुर, डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास, राकेश कुमार, संजू देवी, हुकुम चंद, रतन ठाकुर, वरुण कुमार उपस्थित रहे। नगर पंचायत बंजार के वार्ड नंबर सात में पौधरोपण किया गया। इस दौरान नपं अध्यक्ष आशा शर्मा, उपाध्यक्ष प्रकाश वशिष्ठ, सचिव प्रभु दयाल मौजूद रहे। उधर, डीएवी स्कूल मनाली में विश्व पर्यावरण दिवस ऑनलाइन मनाया गया। इसमें कक्षा तीसरी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रधानाचार्य आरएस राणा ने कहा कि पौधरोपण कर ही जंगलों को नया जीवन दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed