फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pirdi rafting training center earned Rs 79 lakh by providing training.

Kullu News: राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी ने प्रशिक्षण देकर कमाए 79 लाख

Sun, 04 Jan 2026 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 04 Jan 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Pirdi rafting training center earned Rs 79 lakh by providing training.
सरकार के खजाने में जमा किए 20 लाख, 500 से अधिक को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

केंद्र में 90 राफ्टिंग गाइड किए तैयार, प्रशिक्षण के बाद अब कमा रहे रोजगार
अजय कुमार
कुल्लू। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी युवाओं को प्रशिक्षण देने के साथ राजस्व जुटाने में भी कामयाब रहा है। केंद्र ने न सिर्फ अपने खजाने में लाखों रुपये जुटाए हैं, बल्कि सरकार की झोली में भी करीब 20 लाख रुपये डाले हैं।
वर्ष भर इस प्रशिक्षण केंद्र में मार्च से दिसंबर तक की बात करें तो यहां 12 प्रशिक्षण शिविर लगाए गए। इनमें 500 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। इन्हें प्रशिक्षण देने के लिए जो पंजीकरण के रूप में शुल्क लिया जाता है, उसमें 78 लाख 93 हजार 800 रुपये का राजस्व जुटाया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण केंद्र में आने वाले इस तरह के शुल्क का 25 प्रतिशत हिस्सा सरकार को दिया जाता है। लिहाजा, इस बार जुटे धन में से सरकार के खजाने में 19 लाख 73 हजार 450 रुपये जमा किए गए हैं। ऐसे में यह केंद्र सरकार के लिए भी धन जुटाने का माध्यम बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन विधाओं में दिया प्रशिक्षण
प्रदेश सरकार के उपक्रम अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी की ओर से देश भर के छात्र-छात्राओं को जल क्रीड़ा, आपदा प्रबंधन, राफ्टिंग, कयाकिंग एवं पैराग्लाइडिंग से संबंधित गतिविधियों में निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र में वर्ष भर जल, थल और नभ क्रीड़ा के प्रोफेशनल ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें देशभर से प्रशिक्षु भाग लेने कुल्लू घाटी पहुंचते हैं।
--
90 गाइड तैयार किए
राफ्टिंग केंद्र के प्रभारी गिमनर सिंह ने कहा कि केंद्र ने साहसिक गतिविधियों का बेसिक प्रशिक्षण 500 विद्यार्थियों को दिया है। वहीं 90 ऐसे गाइड तैयार किए हैं जो अब प्रशिक्षण पाकर रोजगार कमा रहे हैं। ये अपने परिवार का पालन-पोषण करने में सक्षम बने हैं। ऐसे में यह केंद्र स्वरोजगार के क्षेत्र में भी युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। वर्तमान में लगभग 200 युवा रोजगार प्राप्त कर 20 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह आय अर्जित कर रहे हैं।


--
राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में सालभर प्रशिक्षण के माध्यम से 79 लाख रुपये से अधिक का धन अर्जित किया है। इसमें प्रदेश सरकार को भी करीब 20 लाख रुपये का राजस्व दिया गया है। संस्थान में प्रशिक्षण के माध्यम से युवा निपुण होकर रोजगार भी कमा रहे हैं। - अभिनाश नेगी, निदेशक, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed