{"_id":"66b222a6e1fc4314af0d62e2","slug":"pij-kullu-route-bus-stopped-in-the-middle-of-the-road-passengers-worried-kullu-news-c-89-1-ssml1015-128271-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पीज-कुल्लू रूट की बस बीच सड़क पर हांफी, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पीज-कुल्लू रूट की बस बीच सड़क पर हांफी, यात्री परेशान
Wed, 07 Aug 2024 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
पीज-कुल्लू रूट पर बस खराब होने के कारण पैदल ढालपुर की ओर निकले यात्री। -संवाद
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस कुल्लू-पीज रूट पर बीच सड़क में रुक गई। पीज से कुल्लू के लिए निकली बस कुल्लू से करीब पांच किलोमीटर पीछे अचानक बंद हो गई। इससे जिला मुख्यालय ढालपुर पहुंचने के लिए सवार यात्रियों को पांच किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ा।
पथ परिवहन निगम की बस मंगलवार की सुबह पीज से अंतर राज्यीय बस अड्डा कुल्लू के लिए निकली थी, लेकिन तकनीकी खराबी आने के कारण बस निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंच पाई। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। सबसे अधिक परेशानी मरीजों और महाविद्यालय के विद्यार्थियों को उठानी पड़ी।
विद्यार्थी समय पर महविद्यालय नहीं पहुंच पाए और मरीजों का भी बीच रास्ते में बस खराब होने से मर्ज बढ़ा। यात्री सोमा देवी, पार्वती देवी, अश्मिता, शांभवी, अशोक, मोहन लाल, सुरेश, राकेश ने कहा कि कुल्लू से पीज रूट पर चलने वाली बस बार-बार खराब होती रहती है। सड़क पहाड़ी से होकर गुजरती है और तंग भी है। ऐसे में अचानक बस के बंद पड़ जाने से दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुल्लू से पीज तक का सफर जानलेवा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पथ परिवहन निगम के अधिकारियों से कई मर्तबा बस बदलने की मांग की गई है, लेकिन समाधान नहीं हो पाया है।
उधर, पथ परिवहन निगम के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए दूसरी बस भेजी गई। कुल्लू से पीज और पीज से कुल्लू का कोई भी रूट प्रभावित होने नहीं दिया गया है।