फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Photo voter card gave 25 new voters in dhalpur

ढालपुर में 25 नए वोटरों को दिए फोटो पहचानपत्र

Mon, 25 Jan 2021 07:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
Photo voter card gave 25 new voters in dhalpur
कुल्लू। जिला कुल्लू में मौजूदा समय में करीब 317772 मतदाता हैं, जिनमें 161317 पुरुष और 156455 महिला मतदाता हैं। जिले में वर्ष 2021 के दौरान 4308 नए मतदाता पंजीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने सोमवार को ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जिला स्तरीय समारोह के दौरान यह बात कही। उन्होंने 25 नए मतदाताओं को फोटो पहचानपत्र भी वितरित किए। इससे पूर्व भारत निर्वाचन आयुक्त का संदेश दिया गया। उपायुक्त ने लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई। उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान नए पंजीकृत मतदाताओं को उनके फोटो पहचानपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। आयोग का मुख्य उद्देश्य सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करना तथा नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करना है। डॉ. ऋचा वर्मा ने युवाओं एवं सभी नए मतदाताओं से अपील की है कि वे 31 जनवरी 2021 तक मतदाता सूची में अपना तथा अपने परिवार के नाम का सत्यापन कर लें और पंजीकृत करवाएं, जिससे निर्वाचनों में अपने मत का प्रयोग कर सकें। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा मन्नत कला संगम के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। तहसीलदार निर्वाचन हरबख्श सिंह ने मतदाता दिवस के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed