फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Petrol reached beyond hundred in Lahaul

लाहौल में पेट्रोल पहुंचा सौ के पार

Tue, 13 Jul 2021 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Petrol reached beyond hundred in Lahaul
उदयपुर (लाहौल- स्पीति)। मनाली-लेह मार्ग पर समुद्रतल से 3250 मीटर ऊंचे लाहौल के एकमात्र छुरपक पेट्रोल पंप में पेट्रोल ने शतक लगा दिया है। तीन दिन पहले यहां पर पेट्रोल 99.85 रुपये था, जो अब 100.46 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी से लोग मुश्किल में है। वाहन चालकों को यहां पेट्रोल 100.46 तथा डीजल 90.49 रुपये में प्रति लीटर भरवाना पड़ रहा है। लाहौल, पांगी के साथ लेह-लद्दाख की ओर आवाजाही करने वाले सभी वाहन चालक छुरपक पेट्रोल पंप में पेट्रोल और डीजल भरवाते हैं। इन दिनों हजारों वाहन अटल टनल रोहतांग से आवाजाही कर रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों का खामियाजा वाहन चालकों के साथ किसानों-बागवानों को भी भुगतना पड़ रहा है। तेल महंगा होने से किसान-बागवान आधुनिक मशीनों से खेतीबाड़ी और बागवानी नहीं कर पा रहे हैं। लाहौल निवासी पवन कुमार, राकेश लाल, विनोद कुमार और महेंद्र ने कहा कि दिन प्रति पेट्रोल और डीजल महंगा होता जा रहा है। इसका असर वाहनों के भाड़े पर भी पड़ रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं। केंद्र सरकार लोगों की परेशानी कम करने की बजाय बढ़ा रही है। इससे वाहनों में सफर करना मुश्किल हो रहा है। उधर, एलपीएस के चेयरमैन सुदर्शन जस्पा ने कहा कि मंगलवार को उनके छुरपक स्थित पेट्रोप पंप में पेट्रोल का भाव शतक के पार पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल के बढ़ रहे रेटों का असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed