फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Person found hanging from fan in Bhuntar

Kullu News: भुंतर में पंखे से लटका मिला व्यक्ति

Sat, 08 Mar 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 08 Mar 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Person found hanging from fan in Bhuntar
भुंतर (कुल्लू)। सैनिक चौक भुंतर के पास एक व्यक्ति अपने कमरे में पंखे से लटका मिला है। व्यक्ति ने आत्महत्या क्यों की, इसके कारणों का अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक सदाशिव महादेव शिंदे 47, पुत्र महादेव शिंदे, गांव बामणी, तहसील खानापुर, जिला सांगली, महाराष्ट्र ज्वेलर के पास भुंतर बाजार में 15 साल से काम कर रहा था। सात मार्च को बेटा दूसरे कमरे में गया तो कुंडी लगी थी। कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा तो मृतक ने बेडशीट को पंखे से बांधकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, परिजन उसे तेगूबेहड़ अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

--

मनाली के समीप चरस के साथ दबोचा युवक
मनाली (कुल्लू)। पुलिस ने मनाली के समीप बराण स्कूल के पास 221 ग्राम चरस के साथ एक युवक को दबोचा है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अब एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने बराण स्कूल के पास कमल 32 निवासी बाहमीनाला, डाकघर हुरला, तहसील भुंतर, कुल्लू के कब्जा से 221 ग्राम चरस बरामद की। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--

पुलिस ने मणिकर्ण में युवक से पकड़ा चिट्टा
कुल्लू। मणिकर्ण में पुलिस ने एक युवक से दो ग्राम चिट्टा पकड़ा है। शुक्रवार रात को पुलिस ने मणिकर्ण में एनएचपीसी कॉलोनी के पास युवक से यह नशा बरामद किया। आरोपी की पहचान किशन ठाकुर 25, गांव नीणू डाकघर गड़सा, तहसील भुंतर, कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद

--

पुलिस ने 15 मील में शराब की 24 बोतलें पकड़ी
पतलीकूहल (कुल्लू)। अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम ने 15 मील पुल के समीप एक व्यक्ति से अंग्रेजी शराब की 24 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पतलीकूहल में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed