{"_id":"5e42ce1d8ebc3ee59555fbd4","slug":"peragliding-kullu-news-sml3240159179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैराग्लाइडिंग करते नियमों का करें पालन : डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैराग्लाइडिंग करते नियमों का करें पालन : डीएसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतलीकूहल/मनाली। विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में घूमने आए सैलानियों के साथ पैराग्लाइडिंग करते हो रहे हादसों से घाटी का नाम बदनाम होने लगा है। लिहाजा इस दिशा में पुलिस-प्रशासन ने सख्ती से कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस सिलसिले में मंगलवार को डीएसपी मनाली ने पतलीकूहल थाना में पैराग्लाइडिंग यूनियनों के साथ एक बैठक की है। उन्होंने पैराग्लाइडिंग से संबंधित विषय पर विस्तार से चर्चा की।
पतलीकूहल थाना के प्रभारी एसआई दयाराम ठाकुर भी मौजूद रहे। डीएसपी शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि पैराग्लाइडिंग करते समय नियमों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाए। पैराग्लाइडिंग कर रहे सैलानियों की सुरक्षा का ध्यान रखे। इसमें किसी तरह की चूक न हो। इसके लिए सुरक्षा समेत अन्य पैमानों पर खरा उतरना लाजमी है। पैराग्लाइडिंग करवा रहे पायलट और सैलानियों का सुरक्षा से संबधित सारे उपकरणों का इस्तेमाल जरूरी है। पैराग्लाइडिंग के लिए ग्लाइडर और हारनेस, सैलानियों की बेलटों समेत सभी जरूरी सामान का होना जरूरी है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस समय-समय पर पैराग्लाइडिंग कर रहे पायलट के लाइसेंस भी चेक करेगी। नियमों की अवहेलना करने वालों के साथ पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।