{"_id":"600ed22d8ebc3e31f65e41d1","slug":"pepoles-of-pangi-rescued-and-reached-manali-kullu-news-sml3588364170","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल में फंसे पांगी के यात्रियों को मनाली पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल में फंसे पांगी के यात्रियों को मनाली पहुंचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के बाद बीआरओ ने कड़ी मशक्कत के बाद रविवार देर शाम अटल टनल रोहतांग को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। हालांकि सड़क पर अभी मात्र फॉर बाई फॉर वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है। सड़क पर बर्फ की परत होने से पुलिस प्रशासन ने अन्य वाहनों को भेजने से इनकार किया है।
यातायात बहाल होने से लाहौल के डाइट और साउथ पोर्टल में तीन वाहनों में फंसे पांगी से कुल्लू और धर्मशाला जा रहे 36 यात्रियों को सुरक्षित मनाली पहुंचाया गया। स्थानीय विधायक एवं जनजातीय मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा सोमवार को स्नो फेस्टिवल और पूर्ण राज्य दिवस के लिए केलांग पहुंचे। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि बीआरओ ने मुख्यालय से अटल टनल तक केवल फॉर बाई फॉर वाहनों के योग्य मार्ग बहाल किया है। उन्होंने फॉर बाई फॉर वाहन चालकों को सुबह 11 से शाम 5 बजे के बीच यात्रा करने की सलाह दी है। चालकों को यात्रा करने से पहले अधिकारियों को सूचना देनी होगी। उन्होंने बताया कि मौसम और सड़क की स्थिति को देखकर फिलहाल पर्यटकों को घाटी में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। किसी आपातकालीन स्थिति और सड़क की स्थिति के बारे में जानकारी के लिए 94594-61355 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा पुलिस ने दो आपातकालीन नंबर 89880-98067 और 89880-98068 नंबर भी जारी किए हैं।