{"_id":"56f80b9c4f1c1b9d41f14ed3","slug":"peoples-raise-slogan-before-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद मंत्री की जनसभा में लगे मुर्दाबाद के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेद मंत्री की जनसभा में लगे मुर्दाबाद के नारे
अमर उजाला,बंजार (कुल्लू)
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार उपमंडल के बठाहड़ में स्कूल का उद्घाटन करने पहुंचे आयुर्वेद मंत्री की सभा का नजारा ही बदल गया। जब लोगों ने मंत्री कर्ण सिंह के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह के मुर्दाबाद के नारों से बंजार की सियासत गर्मा गई है।
विज्ञापन
गौर रहे कि रविवार को आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह बठाहड़ की मशियार पंचायत में मिडल स्कूल मझली की नवनिर्मित इमारत का उद्घाटन करने आए थे। उन्होंने इस दौरान टिलापुल से घलिंगचा जीप योग्य सड़क का भूमि पूजन किया व इसके निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि यह सड़क कुल 15 लाख की लागत से निर्मित होगी।
विज्ञापन
इस दौरान जब मशियार पंचायत के लोगों ने टिलापुल से मशियार तक मुख्य सड़क का कछुआ चाल से निर्माण होने व सरकार और प्रशासन की ओर से इस सड़क के निर्माण में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया। लोगों ने कर्ण सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति को भांपकर कर्ण सिंह उल्टे पांव वापस कुल्लू की ओर चल पड़े।
विज्ञापन
उधर, जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र शौरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार चाटुकारों की सरकार बनकर रह गई है। बंजार बाईपास जैसी मुख्य सड़क करीब चार पंचायतों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवा सकती है। लोग इसके निर्माण की मांग पिछले डेढ़ दशक से कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय विधायक इस पर राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं।