फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People's patience ran out when the road conditions did not improve.

Kullu News: सड़क की हालत न सुधरने पर टूटा लोगों के सब्र का बांध

Mon, 08 Dec 2025 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 08 Dec 2025 07:13 AM IST
विज्ञापन
People's patience ran out when the road conditions did not improve.
सैंज में आपदा से क्षतिग्रस्त हुई सड़क जिसे अभी तक ठीक नहीं किया गया। जागरूक पाठक
अब आखिरी अल्टीमेटम, सोमवार से काम शुरू नहीं किया तो प्रदर्शन
विज्ञापन

व्यापार मंडल सैंज की दो टूक, सिर्फ आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आपदा से क्षतिग्रस्त हुई सड़क की स्थिति में सुधार न होने पर क्षेत्रवासियों के सब्र का बांध फूटने लगा है। अनदेखी से नाराज क्षेत्र के लोगों और संगठनों ने आर पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। खासकर व्यापार मंडल सैंज ने अब सख्त रुख अपना लिया है। करीब चार महीने पहले क्षतिग्रस्त हुई सड़क अब तक ठीक न करने से क्षेत्र की आम जनता के साथ कारोबारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापार मंडल सैंज के अध्यक्ष झावे राम ठाकुर ने कहा कि कई बार लोक निर्माण विभाग और प्रशासन को सड़क की खराब हालत और लोगों की समस्याओं से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। उनका कहना है कि सैंज बाजार को जोड़ने वाली टूटी सड़क से ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे दुकानदारों को लगातार घाटा उठाना पड़ रहा है। अगर सोमवार को सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे मजबूर होकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। अब काफी आश्वासन मिल चुका है, धरातल पर कार्य शुरू करने की जरूरत है अन्यथा आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


नहीं माने तो कल होगा प्रदर्शन
व्यापार मंडल सैंज ने अब सीधे तौर पर चेतावनी दी है कि सोमवार तक अगर सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया तो 9 दिसंबर को सैंज बाजार में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। व्यापार मंडल सैंज के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने रोष जताते हुए कहा कि बरसात के दौरान सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed