फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People who are crazy about hill top shoes in the snow

बर्फ के लिए हिल टाप शूज के दीवाने हुए घाटीवासी

Fri, 21 Jan 2022 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
People who are crazy about hill top shoes in the snow
दिनेश जस्पा
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल से लेकर पर्यटन नगरी मनाली में आम लोगों व सैलानियों के लिए हिल टॉप शूज (बर्फ में पहनने वाला जूता) पहली पसंद बन गए हैं। बर्फ से बचने के लिए दुकानों में जूते की खूब खरीदारी हो रही है।
मात्र 500 रुपये कीमत का यह जूता बच्चों से लेकर बुजुर्ग को आकर्षित कर रहा है। घाटी में इन दिनों बर्फबारी वाले क्षेत्रों में इस जूते को पहनने के लिए युवाओं में खासा उत्साह है। बुजुर्ग भी इसे पहनने में पीछे नहीं है। स्टाइलिश लुक होने से इन जूतों में पैर को गर्म रखने के लिए अंदर रूई लगाई गई है। लाहौल की दुकानों में हिल टॉप शूज की खूब खरीदारी हो रही है। केलांग के एक दुकानदार ने बताया कि उन्होंने डेढ़ माह में करीब 500 जोड़ी जूते बेचे हैं। यह जूता बर्फ में ठंड से बचाता है और इससे फिसलते नहीं है। मनाली में भी सैलानियों की ओर से इस जूते को खूब खरीदा जा रहा है। लाहौल निवासी सुरेंद्र कुमार, प्रेम प्रकाश, दिनेश शर्मा, राजेश ठाकुर और महेश ने कहा कि हिल टॉप शूज सर्दी के मौसम के लिए एक बेहतर जूता है। हर वर्ग के लोग इसे खरीद रहे हैं। राजेश व सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सर्दी के लिए हिल टॉप शूज लोगों को वाजिब दाम में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गम बूट की तरह यह जूता बर्फ के बीच चलने के लिए सुरक्षित है। संवाद
विज्ञापन

कोट-बूट वालों के पास भी मिल रहा यही जूता
सर्दी के मौसम में बर्फ में चलने के लिए स्नो शूज आम व खास लोगों की पसंद बना हुआ है। मनाली, सोलंगनाला, नेहरूकुंड तथा लाहौल के नॉर्थ पोर्टल व सिस्सू आदि स्नो प्वाइंटों में स्थानीय कोट-बूट वालों की ओर से भी यही बूट सैलानियों को दिया जा रहा है। स्थानीय लोग किराये पर पर्यटकों को यह जूता देकर अपनी रोजी रोटी काम रहे हैं। मनाली से लेकर लाहौल तक इस जूते की खूब मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed