फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People vulnerable to waterborne diseases during festive season

Kullu News: त्योहारी सीजन में जलजलित रोगों की चपेट में लोग

Sun, 20 Oct 2024 05:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
People vulnerable to waterborne diseases during festive season
वायरल और डायरिया के लक्षणों के मरीज अधिक, अस्पताल में लग रहीं लाइनें
विज्ञापन

आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग ने कर रखी हैं तैयारियां

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। त्योहारी सीजन में लोग वायरल के साथ जलजनित रोगों की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी के मरीजों के साथ डायरिया के लक्षणों के मरीज भी आ रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की जनरल और मेडिसिन ओपीडी में मरीजों की भीड़ लग रही है। पर्यटन नगरी मनाली के तीन गांवों में भी डायरिया के मरीज मिले हैं। उनका उपचार नागरिक अस्पताल मनाली और निजी अस्पतालों में चल रहा है।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में त्योहारी सीजन को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने पहले ही तैयारी कर रखी है। अस्पताल में आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में शनिवार को शिशु रोग, मेडिसिन और जनरल ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

पंजीकरण काउंटर से लेकर उपचार करवाने तक मरीजों को लाइनों में खड़े रहना पड़ा। ओपीडी में वायरल और जल जनित रोगों से होने वाली बीमारियों की चपेट में आए मरीज अधिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. एनआर पवार ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू समेत जिले के समस्त अस्पतालों में डायरिया और जल जनित रोगों से बचाव के लिए दवाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं। उन्होंने लोगों से पानी को उबालकर पीने की अपील की। मास्क पहनने के लिए भी प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed