{"_id":"575ab6304f1c1b23379c6446","slug":"people-suffered","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाहर में बढ़ा तापमान, हलक सूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाहर में बढ़ा तापमान, हलक सूखे
कुल्लू
Updated Fri, 10 Jun 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
water
- फोटो : अमर उजाला
जिला कुल्लू की गाहर पंचायत में पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान हो गए हैं। ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस समस्या के संबंध में कई बार सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया, बावजूद इसके अभी भी समस्या बरकरार है। इलाके के ग्रामीण कौले राम, शिव दयाल, हरनाम सिंह, ठाकुर कोटिया, डोले राम और दुर्गा दास का कहना है कि गाहर पंचायत के तीन-चार गांवों में इन दिनों पानी की काफी दिक्कत हो गई है।
विज्ञापन
गाहर पंचायत के उपप्रधान चमन लाल का कहना है कि विभाग के कर्मचारी की लापरवाही के कारण क्षेत्र में पानी की किल्लत हो गई है। विभाग के कर्मचारी को कई बार पानी की समस्या के बारे में सूचित किया जाता है लेकिन कर्मचारी शिकायत के बावजूद भी पाइप लाइन देखने नहीं पहुंचता है। उन्होंने चेताया कि विभाग ने जल्द से जल्द पानी की समस्या को दूर नहीं किया तो विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने से कोई गुरेज नहीं किया जाएगा। वहीं इस संबंध में आईपीएच विभाग के एसडीओ सेस राम आजाद ने बताया कि कर्मचारी को पानी सुचारु रूप से मुहैया करवाने के लिए निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन