फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People sat on the floor outside the OPD waiting for the doctor, Pen down strike led to long lines for treatment in the hospital, treatment started at 11 am, kullu news

डॉक्टर के इंतजार में ओपीडी के बाहर फर्श पर ही बैठ गए मरीज

Mon, 28 Jun 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
People sat on the floor outside the OPD waiting for the doctor, Pen down strike led to long lines for treatment in the hospital, treatment started at 11 am, kullu news
कुल्लू। समय: सुबह 9:30 बजे, स्थान: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को उपचार करवाने के लिए मरीजों की लाइन लग गई। मरीजों को घंटों लाइनों में खड़े होकर डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा। सुबह साढ़े नौ बजे ओपीडी बंद होने से मरीजों की संख्या बढ़ती रही। आलम यह हुआ कि मरीज फर्श पर ही डॉक्टर के इंतजार में बैठ गए। डॉक्टरों की पेन डाउन हड़ताल के चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकतर मरीजों को डॉक्टरों की हड़ताल के बारे में
विज्ञापन

जानकारी ही नहीं थी। सुबह 11 बजे डॉक्टरों के ओपीडी में लौटने से लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार को साढ़े नौ बजे ही पर्ची काउंटर पर लोग आना शुरू हुए। लेकिन दस बजे तक पर्ची काउंटर के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया। यहां लोगों की लाइनें लग गई। देखते ही देखते महिला ओपीडी और पुरुष ओपीडी के बाहर भी भीड़ लग गई। मेडिसिन ओपीडी सहित अन्य ओपीडी के बाहर भी लोग डॉक्टर के इंतजार में खड़े गए। 10:30 बजे तक जब ओपीडी में कोई भी डॉक्टर नहीं आया तो पता चला कि डॉक्टर दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल पर हैं। जिसके बाद लोग फर्श ही बैठ गए। बंजार से क्षेत्रीय अस्पताल आए दिलिप सिंह ने कहा कि वह 60 किलोमीटर दूर से कुल्लू अस्पताल आए थे। उन्हें छाती में दर्द था। सुबह नौ बजे पहुंचने के बावजूद पेन डाउन हड़ताल के चलते उन्हें डॉक्टर का घंटों इंतजार करना पड़ा। जिया के दुनी चंद ने कहा कि वह पिछले मंगलवार से अल्ट्रासाउंड दिखाने के लिए अस्पताल आ रहे हैं। लेकिन एक सप्ताह के बाद भी अब तक उनकी रिपोर्ट नहीं देखी गई है। पेन डाउन हड़ताल के बारे में सूचना नहीं थी। फलाण की महिला रूमति देवी ने कहा कि रविवार को छुट्टी थी। सोमवार को जब अस्पताल में आई तो यहां डॉक्टरों की पेन डाउन हड़ताल थी। सुबह करीब 11 बजे सभी डॉक्टर अस्पताल परिसर में इकट्ठा हुए और अपनी बात रखी। सुबह 11:20 बजे पुरुष ओपीडी, स्किन ओपीडी में 11:29 बजे ,महिला ओपीडी में 11:30 बजे के बाद ही डॉक्टर ने मरीजों का उपचार शुरू किया। मेडिसिन ओपीडी में डॉक्टर 11:15 बजे ही बैठ गए थे। कुल्लू अस्पताल के डॉक्टर सत्यव्रत वैद्य ने कहा कि पंजाब वेतन आयोग ने डॉक्टरों का प्रोक्टिसिंग अलाउंस 25 से 20 फीसदी करने की सिफारिश की है। यह गलत है। पंजाब के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। एकजुटता दिखाने के लिए पेन डाउन हड़ताल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed