फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People's ruckus in Fozal on the speed of vehicles for the second day

वाहनों की तेजरफ्तार पर फोजल में दूसरे दिन भी लोगों का हंगामा

Thu, 23 Dec 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
People's ruckus in Fozal on the speed of vehicles for the second day
पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल घाटी के फोजल में दूसरे दिन भी ओवरस्पीड को लेकर हुंरग और शलिंगचा पंचायत के लोगों ने पैराग्लाइडर यूनियन के खिलाफ खूब हंगामा किया है। इस दौरान पुलिस को फिर मौके पर पहुंचना पड़ा। हालात काफी तनावपूर्ण हो गए थे, जिसे पुलिस ने संभालते हुए दोनों पंचायतों के लोगों को शांत करवाकर समझौता करवाया है। दरअसल यह मामला पैराग्लाइडर वाहनों के फोजल सड़क में ओवरस्पीड में चलने से पैदा हुआ था।
विज्ञापन

इसका लोगों ने बुधवार को भी विरोध किया है। इसको लेकर यहां के लोग देर शाम तक सड़क पर बैठे रहे थे। इससे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि वीरवार को पुलिस ने लोगों को समझाकर किसी तरह से शांत करवाया है। इस दौरान पैराग्लाइडर यूनियन ने वाहनों को डोभी से धलोगी तक कम स्पीड में चलाने की बात पर मान ली है। अगर ऐसा मामला फिर आता है तो पैराग्लाइडर चालकों का लाइसेंस रद्द होगा। यह सहमति यूनियन और लोगों के बीच पुलिस ने करवाई है। पैराग्लाइडर की बड़ी गाड़ियों की चपेट में आने की सूरत में इसकी जिम्मेदारी पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन की होगी। हुरंग पंचायत के प्रधान कान्हा ने बताया कि दोनों पक्ष में समझौता होने के बाद रोष प्रदर्शन को रोक दिया गया। उन्होंने उम्म्मीद कि पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन इस समझौते का अनुपालन सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन

इनसेट
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा का कहना है कि जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed