फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People roamed from village to village wearing masks in Fagli

Kullu News: फागली में मुखौटे पहन गांव-गांव घूमे लोग

Fri, 16 Feb 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 16 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
People roamed from village to village wearing masks in Fagli
बंजार के पेड़चा फागली के दौरान बीठ के साथ देवलूू।
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत सराज और मोहनी के गांव पेड़चा और अल्वाह में लोगों ने देवता भगवान विष्णु नारायण पेड़चा की फागली मनाई। सैकड़ों वर्ष पुरानी देव परंपरा का निर्वहन किया गया।
विज्ञापन

भगवान विष्णु नारायण पेड़चा के कारदार टीसी महंत ने बताया कि 12 फरवरी को विष्णु नारायण पेड़चा के मंदिर में देव तुआर उत्सव मनाया गया। इस दौरान भगवान विष्णु नारायण के गूर ने उपस्थित हरियानों को बूढ़ा केदार तीर्थ स्थल की देव यात्रा के देव आदेश दिए। देवता के कारदार, कारकून, गूर और पुजारी ने तीन दिन तक निराहार व्रत किया।
विज्ञापन

देवता के सम्मान मेंं पेड़चा में तीन दिवसीय ऐतिहासिक फागली उत्सव का शुभारंभ नारायण मंदिर से परंपरागत वाद्ययंत्रों की मधुर धुन से हुआ। सैकड़ों ग्रामीणों ने मुखौटे पहनकर घर-घर जाकर देव विष्णु नारायण की महिमा का बखान किया। टोली ने घर के मुखिया को जूब देकर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को तीसरे दिन भगवान विष्णु नारायण स्वरूप बीठ की मंदिर में साज सजावट के बाद पुजारी ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान भगवान विष्णु स्वरूप प्रतिमा रूपी बीठ का महर्षि मार्कंडेय पेड़चा के देवालय स्थित मरकेहड़ में भव्य देव मिलन हुआ। शाम को बीठ को जनता के उमड़े हुजूम में फेंकने की प्रक्रिया शुरू हुई।

देव परंपरा के बाद बीठ को लोगों के बीच फेंका गया। बीठ को पकड़ने की स्पर्धा में गांव सरंडी के दिनेश कुमार को सफलता मिली। देवता के कारदार ने बीठ के गुलदस्ते को दिनेश कुमार को भेंट कर उन्हें देव लोई से सम्मानित किया। दिनेश कुमार ने भगवान विष्णु नारायण के सभी हरियानों को अपने घर प्रीतभोज के लिए आमंत्रित किया। मान्यता है कि फागली में जो बीठ को पकड़ता है उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed