{"_id":"697ce696addf150a0d06bbe0","slug":"people-protested-against-the-installation-of-smart-meters-kullu-news-c-89-1-klu1001-167807-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में उतरे लोग
Fri, 30 Jan 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 30 Jan 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का विरोध रूकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को नग्गर विकास खंड के छह महिला मंडलों ने उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार को स्मार्ट मीटर के विरोध में ज्ञापन प्रेषित किया।
समाजसेवी हुकुम नेगी ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने से उन्हें इसका नुकसान झेलना पड़ेगा।
पहले से ही डिजिटल मीटर लगे हुए हैं उसका बिल में भर रहे हैं लेकिन स्मार्ट मीटर आने के बाद लोगों को पहले ही रिचार्ज करना पड़ेगा। ऐसे में गांव में बहुत से ऐसे लोग हैं जो इसके लिए सक्षम नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में सिग्नल की भी समस्या रहती है। ऐसे में अगर जल्द बिजली बिल नहीं भरा जाएगा तो मीटर काट दिया जाएगा। उपायुक्त के माध्यम से सरकार को स्मार्ट मीटर को रद्द करने की मांग की गई है। बिजली बोर्ड की ओर से पुराने डिजिटल मीटर लगाए गए हैं, उसी के माध्यम से बिजली सुचारू रूप से जारी रखी जाए।