फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People in Kullu erupted in anger over the disrespect shown to the gods.

Kullu News: देवताओं के अनादर पर भड़के लोगों का कुल्लू में फूटा गुस्सा

Mon, 10 Nov 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 10 Nov 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
People in Kullu erupted in anger over the disrespect shown to the gods.
कुल्लू में दशहरा उत्सव के दौरान तहसीलदार मामले को लेकर रैली निकालते देव समाज सर्घष समिति के लोग
डेढ़ घंटे तक किया प्रदर्शन, रैली भी निकाली, तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

डीसी-एसपी से मिले प्रदर्शनकारी, उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लौटे
मांगपत्र सौंपकर जताया विरोध, कहा- सहन नहीं करेंगे देवताओं का अनादर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा में लगातार हो रहे देवताओं के अनादर को लेकर सोमवार को कुल्लू में लोग सड़कों पर उतरे। लोगों ने तहसीलदार कुल्लू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
डीसी और एसपी से भी मिले। एसपी से 10 दिन के अंदर मामले की छानबीन का आश्वासन मिलने के बाद ही प्रदर्शनकारी लौटे।
सुबह 10:00 बजे से पहले ही लोग भूतनाथ बेली ब्रिज पर पहुंचने शुरू हो गए थे। सुबह 11:00 बजे तक काफी संख्या में लोग पहुंचे। करीब 11:45 बजे भूतनाथ से लोग रैली की शक्ल में ढालपुर के लिए रवाना हुए। भूतनाथ पुल से शीतला माता मंदिर, ढालपुर चौक होते हुए रैली उपायुक्त कार्यालय पहुंची। तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी की गई। उपायुक्त कार्यालय के बाहर करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन चला। इसके बाद 3:00 बजे प्रदर्शनकारी एसपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

अमन सूद ने कहा कि वर्ष 2023 के दशहरा में भी देव अनादर हुआ। 2025 में तहसीलदार कुल्लू ने देवता भृगु ऋषि और कारदार को अंदर डालने की धमकी दी। देवताओं का अनादर नहीं सहेंगे। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने जगती में देवताओं के आदेश के बारे में बताया। हिंदू रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष कमल गौतम ने कहा कि दशहरे में देवताओं के अनादर के विरोध में एक मांग पत्र उपायुक्त और एसपी को सौंपा गया है। दस दिन में उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

यह था विवाद
कुल्लू दशहरा में देवता भृगु ऋषि के अस्थायी शिविर में तहसीलदार के जूतों के साथ जाने पर देवसमाज और देवलू भड़क गए थे। देवलू तहसीलदार को घसीटते हुए देवता के अस्थायी शिविर तक लाए थे। इसके बाद तहसीलदार ने माफी मांगी थी। पुलिस ने बाद में तहसीलदार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की। देवसमाज की ओर से दी गई शिकायत पर एफआईआर नहीं हुई।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed