फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People danced with the gods in Puid

Kullu News: पूईद में देवलुओं के साथ लोगों ने डाली नाटी

Fri, 19 Apr 2024 06:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
People danced with the gods in Puid
अधिष्ठात्री माता जगन्नाथी भुवनेश्वरी के सम्मान में मनाया गया चार दिवसीय मेला
विज्ञापन

हल्की बारिश के बीच मेहमानों ने उठाया नाटी का लुत्फ
संवाद न्यूज एजेंसी

खराहल (कुल्लू)। अधिष्ठात्री माता जगन्नाथी भुवनेश्वरी के सम्मान में मनाए जा रहे चार दिवसीय पूईद मेले का शुक्रवार को समापन हुआ। मेले के अंतिम दिन माता की सौह में देवलुओं के साथ लोगों ने कुल्लवी नाटी डाली। यह सिलसिला करीब तीन घंटों तक चलता रहा। नाटी का नजारा देखने के लिए काफी संख्या में लोग उमड़े।
हल्की बारिश के बीच मेले में आए मेहमानों ने नाटी का लुत्फ उठाया। मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। खराहल घाटी के लंबरदार अशोक ठाकुर, चमन ठाकुर, पूर्व प्रधान उत्तम शर्मा, चने राम और वेद ठाकुर आदि ने कहा कि मेले के अंतिम दिन माता के मंदिर में श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। कहा कि मेले के अंतिम दिन कुल्लवी नाटी डाली गई, जो मुख्य आकर्षण रही।
विज्ञापन

माता जगन्नाथी भुवनेश्वरी के कारदार चमन ठाकुर ने कहा कि 16 और 18 अप्रैल के दिन माता जगन्नाथी ने देव परंपरा निभाई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं और हारियानों ने माता के दरबार में चाकरी दी। शुक्रवार को देवलुओं के साथ घाटी के लोगों ने नाटी डाली। संध्याकाल में नाटी संपन्न होने के साथ ही मेले का भी समापन हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed